कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश; 2 आतंकी ढेर, हथियार बरामद

Poonch encounter, Jammu and Kashmir news, Indian security forces, four terrorists killed

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। फिलहाल, इलाके में सुरक्षाबलों की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से बुधवार सुबह आतंकियों के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू किया गया। इस दौरान उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में एलओसी पर सतर्क सैनिकों ने आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः सेना ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को किया ढेर हथियारों का जखीरा बरामद

एके सीरीज की राइफल, हैंड ग्रेनेड बरामद

अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए दोनों आतंकियों के पास से एके सीरीज की राइफल, हैंड ग्रेनेड और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है। बता दें कि मंगलवार देर रात भी सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया था।

विज्ञापन

सुरक्षाबलों ने पुंछ के सिंधरा इलाके में कार्रवाई करते हुए संयुक्त ऑपरेशन में चार आतंकियों को मार गिराया था। सुरक्षा बलों के बीच पहली मुठभेड़ सोमवार रात करीब 11:30 बजे हुई थी। पहली मुठभेड़ के बाद रात को निगरानी उपकरणों के साथ ड्रोन तैनात किए गए। इसके बाद मंगलवार तड़के सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी के साथ मुठभेड़ फिर से शुरू हो गई। इसी दौरान भारतीय जवानों ने चार आतंकियों को मार गिराया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ