आसिफ सुहाफ, श्रीनगर।
देश के कुछ राज्यों में जहां लोग भीषण गर्मी की तपिश झेल रहे हैं, वहीं जम्मू कश्मीर की घाटी एक बार फिर से बर्फबारी से गुलजार हो गई है। प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध कश्मीर की घाटी इस समय अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आ रही है। कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है।
बर्फबारी के कारण प्रमुख सड़कें बंद
उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा में तुलैल और गुरेज जैसे इलाकों में मध्यम बर्फबारी की खबर है, जिसके कारण प्रमुख सड़कें बंद हो गई हैं और स्कूलों में कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
खराब मौसम की वजह से स्कूल बंद
गुरेज के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ने लगातार बर्फबारी और खराब मौसम के कारण तुलैल में 8वीं कक्षा तक और गुरेज तहसील में 5वीं कक्षा तक की कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर यह फैसला लिया गया है।
वहीं, अधिकारियों ने बताया कि ताजा बर्फबारी के बाद सुदूर सीमा क्षेत्र को घाटी के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क गुरेज-बांदीपुरा सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सिंथन टॉप, वह पहाड़ी दर्रा जो राष्ट्रीय राजमार्ग 244 के माध्यम से अनंतनाग को किश्तवाड़ जिले से जोड़ता है, रात भर हुई बर्फबारी के कारण आज और कल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
कश्मीर घाटी के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की दो दिवसीय येलो और ओरेंज चेतावनी के बीच राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। शोपियां जिले में ओलावृष्टि हुई, जिससे बागवानों और फल उत्पादकों को काफी नुकसान भी हुआ। विभाग ने 21 अप्रैल तक भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी दी है। तेज आंधी भी चल सकती है। शुक्रवार की आधी रात के बाद से तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था।
संबंधित खबरें
'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
3 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छर? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
5 hrs agoएसिड अटैक पीड़ितों के लिए आसान होगी ट्रेन की यात्रा! SC में केंद्र ने दी ड्राफ्ट तैयार करने की दी जानकारी
6 hrs agoPM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार-रक्षा समेत इन मुद्दों पर की चर्चा
7 hrs agoMEA ने रूस जाने वाले भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा- फर्जी नौकरी के ऑफर के झांसे में ना फंसे
7 hrs agoपाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब, सेना के SSG का पूर्व कमांडो था मारा गया लश्कर आतंकवादी हाशिम मूसा
7 hrs agoदिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन नहीं लगाएगा सुप्रीम कोर्ट, आतिशबाजी के लिए मिलेगा सीमित समय
8 hrs agoक्या है PM-DHARA स्कीम? 1.86 लाख करोड़ की इस योजना से कैसे बदलेगा देश का ग्रीन एनर्जी ग्रिड
9 hrs agoरबी की फसलों पर बढ़ी MSP, पीएम धारा और दिल्ली में ITMS को मंजूरी… मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
11 hrs ago2-8 अक्टूबर तक हर जिले में कैंपेन, 6 को EC मार्च… CEC के खिलाफ 'INDIA' का हल्लाबोल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines