हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'मेरी पार्टी नहीं है जिम्मेदार', करूर भगदड़ मामले में एक्टर विजय से CBI ने की 6 घंटे पूछताछ

तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्रि कड़गम (TVK) प्रमुख विजय सोमवार को करूर भगदड़ मामले में पूछताछ के लिए CBI के सामने पेश हुए. बता दें कि विजय को समन मिला था, जिसके बाद सोमवार सुबह चार्टर्ड प्लेन से विजय दिल्ली पहुंचे और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 11:30 बजे दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय पहुंचे.

विज्ञापन

तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्रि कड़गम (TVK) प्रमुख विजय सोमवार को करूर भगदड़ मामले में पूछताछ के लिए CBI के सामने पेश हुए. बता दें कि विजय को समन मिला था, जिसके बाद सोमवार सुबह चार्टर्ड प्लेन से विजय दिल्ली पहुंचे और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 11:30 बजे दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय पहुंचे. बता दें कि CBI हेडक्वार्टर में एक्टर विजय से करीब 6:30 घंटे तक पूछताछ की गई.

CBI सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान विजय ने अपना पक्ष रखा और कहा कि ‘इस हादसे के लिए उनकी पार्टी या फिर कोई भी अन्य पदाधिकारी जिम्मेदार नहीं है.’

करूर पर लगे थे देर से आने के आरोप

वहीं, पुलिस द्वारा उन पर देरी से आने के भी आरोप लगाए गए, जिस पर विजय ने सफाई पेश की. सुपरस्टार विजय ने कहा कि उन्होंने कार्यक्रम स्थल (वेन्यू) इसलिए छोड़ा था क्योंकि उन्हें महसूस हुआ कि उनकी मौजूदगी के कारण वहां और अधिक अफरा-तफरी और हंगामा मच सकता है.

विज्ञापन

बता दें कि एक्टर विजय के साथ पार्टी नेता आधव अर्जुन और निर्मल कुमार भी दिल्ली पहुंचे थे. CBI अब विजय के बयानों का मिलान पुलिस अधिकारियों और पहले पूछताछ किए गए पार्टी के पदाधिकारियों के बयानों से करेगी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह जांच पूर्व जज अजय रस्तोगी की निगरानी में की जा रही है, ताकि राजनीतिक प्रभाव से मुक्त निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके. वहीं, इस मामले में जल्द ही पूर्व ADG एस. डेविडसन देवासिरवाथम से भी पूछताछ होने की संभावना है.

कब हुई थी करूर भगदड़?

बता दें कि 27 सितंबर 2025 को तमिलनाडु के करूर में उस समय भगदड़ मच गई थी जब चुनावी रैली में शामिल होने के लिए एक्टर विजय वहां पहुंचे थे, लेकिन इसी दौरान लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई और वहां भगदड़ मच गई. इस दौरान करीब 41 लोगों की मौत हुई थी और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. CBI सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान एक्टर विजय ने अधिकारियों से साफ कहा कि करूर भगदड़ के लिए उनकी पार्टी या फिर कोई अधिकारी जिम्मेदार नहीं है.

विज्ञापन

वहीं, दिल्ली में स्थित CBI ऑफिस के बाहर एक्टर विजय के समर्थन में संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बल तैनात किया गया था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola