Karti Chidambaram on EVM: कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने शनिवार को पार्टी लाइन से अलग हटकर कहा कि मुझे EVM ( इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर पूरा भरोसा है। शनिवार को रायपुर में न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति ने ये बातें कही।
कार्ति ने कहा कि जहां तक ईवीएम के माध्यम से मतदान का संबंध है, मुझे पता है कि मेरी पार्टी का अलग दृष्टिकोण है। मेरा व्यक्तिगत विचार है और जैसा कि मैंने लगातार कहा है कि मैं ईवीएम पर भरोसा करता हूं। हमने उन चुनावों में भी जीत हासिल की जहां EVM के जरिए वोट डाले गए थे।
और पढ़िए – भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2 निकालने की तैयारी में कांग्रेस! जयराम रमेश बोले- अभी चल रहा विचार
कांग्रेस सांसद ने कहा, “मेरी निजी राय में ईवीएम एक मजबूत मशीन है। यह एक स्टैंडअलोन मशीन है। यह एक नेटवर्क पर काम नहीं करती है। मैं पूरी तरह से प्रभावकारिता में विश्वास करता हूं और ईवीएम में मेरा भरोसा पूरा है।”
कांग्रेस बोली- जवाब न मिला तो अदालत का रुख करेगी पार्टी
बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने रायपुर में पूर्ण अधिवेशन के दौरान चुनाव, इलेक्टोरल बॉन्ड, ईवीएम और जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देने समेत 58 सूत्रीय राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया। पार्टी ने राजनीतिक मामले के प्रस्ताव में कहा कि EVM के मुद्दे को निर्वाचन आयोग के समक्ष उठाने के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ व्यापक सहमति बनाएगी और अगर आयोग ने इस विषय पर जवाब नहीं दिया, तो वह अदालत का रुख करेगी।
और पढ़िए – पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या के 2 आरोपियों का जेल में मर्डर, एक की हालत गंभीर
14 से अधिक दलों ने EVM को लेकर जताई है चिंता
बता दें कि 14 से अधिक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, कई प्रतिष्ठित कार्यकर्ताओं और कंप्यूटर वैज्ञानिकों ने चुनाव आयोग के साथ EVM की प्रभावकारिता के बारे में चिंता जताई है, लेकिन आयोग की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। पार्टियों की ओर से कहा गया है कि जब मतदाताओं का चुनावी प्रक्रिया की सत्यनिष्ठा, खासकर ईवीएम से विश्वास उठ जाता है, तो हमारा लोकतंत्र भीतर से खोखला हो जाता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
51 mins ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
1 hr agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
4 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
4 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
5 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines