हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पूर्व जन्म में तुम मेरी गर्लफ्रेंड थीं', यह कहकर योगा टीचर ने किया NRI महिला से रेप, FIR दर्ज

ये पूरा मामला कर्नाटक के Chikkamagaluru का है। महिला की शिकायत के अनुसार उसकी फैमिली पंजाब से है और वह अमेरिका, California में रहती है

विज्ञापन

Yoga Teacher Raped NRI Woman: कर्नाटक में योगा टीचर पर NRI महिला ने रेप करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला के बयानों के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 54 वर्षीय प्रदीप उलाल के रूप में हुई है। पुलिस पीड़िता के बयान लेकर मामले में आगे की जांच कर रही है।

प्रेग्नेंट हो गई थी पीड़िता

महिला का आरोप है कि वह प्रदीप के पास योगा सीखने गई थी। लेकिन उसने यह कहकर उसका रेप किया कि वह दोनों पूर्व जन्म के प्रेमी-प्रेमिका हैं। महिला का आरोप है कि वह प्रेग्नेंट भी हो गई थी लेकिन किसी कारणवश उसका मिसकैरेज हो गया। महिला का आरोप है कि वारदात के बाद वह काफी डरी हुई थी और उसे अपनी बदनामी का डर है। किसी तरह हिम्मत जुटाकर उसने अब शिकायत की है।

ये भी पढ़ें: आ गईं ‘जादुई’ आई ड्रॉप्स, सिर्फ दो बूंद और मिल जाएगा चश्मे से छुटकारा; जान लें कीमत

विज्ञापन

अमेरिका में रहती है महिला

जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला कर्नाटक के Chikkamagaluru का है। महिला की शिकायत के अनुसार उसकी फैमिली पंजाब से है और वह अमेरिका, California में रहती है। उसका आरोप है कि 2021 और 2022 के दौरान वह Chikkamagaluru स्थित प्रदीप के योगा सेंटर में गई थी। जहां उसने योगा सीखने के बहाने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

दुबई में योगा सेंटर चलाता था

पुलिस के अनुसार प्रदीप पहले दुबई में योगा सेंटर चलाता था। 2010 में उसने कर्नाटक आ गया और वह ऑन लाइन हिमालय के ट्रिप करवाना और योगा की ट्रेनिंग देने का काम करने लगा। प्रदीप ने अपने पर लगे आराेपों को सिरे से नकार दिया है। पुलिस अब उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:‘जब आपको आदत लग जाती है’, रिटायरमेंट के मूड में नहीं रोहित शर्मा, बताया अपना आगे का प्लान

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola