Karnataka IAS IPS: कर्नाटक में महिला IPS डी रूपा मौदगिल और IAS रोहिणी सिंधुरी की लड़ाई अब कोर्ट तक पहुंच गई है। रोहिणी (Rohini Sindhuri) ने डी रूपा (D Roopa Moudgil) को एक करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है। साथ ही प्रतिष्ठा और मानसिक पीड़ा के नुकसान के एवज में बिना शर्त लिखित माफी मांगने की मांग की है।
बता दें कि IPS डी रूपा ने IAS सिंधुरी के खिलाफ 19 आरोप लगाए थे। डी रूपा ने सिंधुरी पर साथी IAS अधिकारियों के साथ फोटोज शेयर करने का भी आरोप लगाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 फरवरी को जारी नोटिस में रोहिणी सिंधुरी ने कहा है कि डी रूपा की ओर से लगाए गए आरोप झूठे हैं। उन्होंने ऐसा अपराध किया है जो भारतीय दंड संहिता की धारा 500 के तहत आता है।
नोटिस में डी रूपा को मानहानिकारक टिप्पणी के लिए माफी मांगने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि माफीनामा डी रूपा के फेसबुक पेज पर पोस्ट होना चाहिए। नोटिस में ये भी कहा गया है कि डी रूपा को उन फेसबुक पोस्ट को भी डिलीट करना चाहिए, जिसमें उन्होंने सिंधुरी के खिलाफ आरोप लगाए थे।
और पढ़िए – पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM मान लिया था
कौन हैं रोहिणी सिंधुरी और डी रूपा
मूलरूप से आंध्र प्रदेश की रहने वाली रोहिणी सिंधुरी कर्नाटक कैडर (2009 बैच) की IAS अफसर हैं। हाल ही में ट्रांसफर होने से पहले वे हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के कमिश्नर के तौर पर काम कर रही थीं। वहीं, IPS डी रूपा कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम में MD के रूप में काम कर रही थीं। उनका भी ट्रांसफर कर दिया गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
13 mins ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
46 mins agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 hr agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 hr agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
2 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
4 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
4 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
5 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
5 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines