हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

कर्नाटक में नदी में कूदी महिला, मगरमच्छ ने काटा; पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाई जान

कर्नाटक के कुक्के सुब्रह्मण्य में एक महिला ने कुमारधारा नदी में छलांग लगा दी. मगरमच्छ के काटने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला.

विज्ञापन
कर्नाटक की कुमारधारा नदी में मगरमच्छ के हमले के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला (Photo- AI Generated)

कर्नाटक के एक जिले में आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला की जान पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचा ली. महिला ने बुधवार रात कुमारधारा नदी में छलांग लगा दी थी. इसी दौरान एक मगरमच्छ ने उसे काट लिया. हालांकि, महिला को मामूली चोटें आई हैं. पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात कुक्के सुब्रह्मण्य में कुमारधारा पुल के पास हुई. बताया जा रहा है कि महिला कुछ निजी परेशानियों से जूझ रही थी. इसी वजह से उसने नदी में छलांग लगा दी.

महिला जब नदी में थी, तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे काट लिया. इसके बाद महिला ने मदद के लिए जोर-जोर से आवाज लगाई. पास के एक लॉज में काम करने वाले लोगों ने उसकी आवाज सुनी और तुरंत सुब्रह्मण्य पुलिस को सूचना दी. खबर मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने महिला को नदी से बाहर निकाला और उसकी जान बचाई. इसके बाद महिला को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया. पुलिस ने उसके परिवार को भी सूचना दी. महिला की काउंसलिंग करने के बाद उसे परिवार के साथ घर भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, इस मामले में अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. परिवार के अनुरोध पर महिला की पहचान भी सार्वजनिक नहीं की गई है.

अगर आप या आपका कोई परिचित मानसिक परेशानी से गुजर रहा है, तो मदद लेने में संकोच न करें. किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola