Karnataka woman officer KS Pratima murder Updates Drive Arrested was upset over being fired: कर्नाटक सरकार की सीनियर अफसर केएस प्रतिमा का हत्यारा उनका ड्राइवर निकला है। आरोपी अफसर के विभाग में संविदा पर तैनात था। बताया जा रहा है कि हाल ही में उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। इस बात से वह खुन्नस में था। बेंगलुरु पुलिस ने केएस प्रतिमा की हत्या के मामले में ड्राइवर को दबोचने की पुष्टि की है। उससे पूछताछ की जा रही है।
रविवार को घर में मृत मिलीं प्रतिमा
दरअसल, 37 साल की केएस प्रतिमा कर्नाटक के माइंस और जियोलॉजी विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थीं। रविवार को प्रतिमा अपने घर में मृत मिलीं। उन पर चाकू से हमला किया गया था। प्रतिमा के दोस्त और परिवारीजन इस बात को लेकर परेशान थे कि उनका कोई दुश्मन नहीं था। फिर हत्या कौन कर सकता है। लेकिन इस सवाल का जवाब उस वक्त सामने आया, जब बेंगलुरु पुलिस ने प्रतिमा के पूर्व ड्राइवर किरण को पकड़ा।
पुलिस ने बताया कि किरण कॉन्ट्रैक्ट पर विभाग में तैनात था।
पुलिस के अनुसार, कर्नाटक सरकार के एक अनुबंध कर्मचारी किरण को प्रतिमा ने सेवा से बर्खास्त कर दिया था, जिसके कारण उसने बेंगलुरु में अपने आवास पर अधिकारी की हत्या कर दी। पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने बताया कि प्रतिमा हत्याकांड के सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। ऑपरेशन का नेतृत्व डीसीपी साउथ (बेंगलुरु) ने किया था। आरोपी को माले महादेश्वरा हिल्स के पास से पकड़ा गया। ड्राइवर को अफसर प्रतिमा ने 7 से 10 दिन पहले काम से हटा दिया गया था।
घटना के बाद वह चामराजनगर जिले में भाग गया था। ड्राइवर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
बीजेपी ने कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना
अफसर प्रतिमा ने शिवमोग्गा एमएससी किया था। पिछले डेढ़ साल से वह बेंगलुरु में काम कर रही थीं। इससे पहले उन्होंने रामनगर में नौकरी की थी। इस हत्याकांड को लेकर भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर निशाना साधा। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बेंगलुरू में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पतन की ओर है। संदिग्ध खनन माफिया तत्वों द्वारा निर्मम हत्या पूरे राज्य के लिए स्तब्ध करने वाली है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं हीरालाल सामरिया, जिन्हें सरकार ने देश का पहला दलित मुख्य सूचना आयुक्त बनाया?
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
7 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
7 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
8 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
9 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
12 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
13 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
14 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
15 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
15 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines