Karnataka: बेंगलुरु में बारिश के बीच अंडरपास में डूबी कार, इन्फोसिस में काम करने वाली आंध्र प्रदेश की युवती की मौत

bengaluru rains, Bengaluru News, Karnataka Weather, Weather Updates

flooded underpass in Bengaluru

Karnataka: कर्नाटक में रविवार को जमकर बारिश हुई। इससे बेंगलुरु शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। विद्यानारायणपुर में एक पुरानी इमरात ढह गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन केआर सर्किल स्थित अंडरपास में कार के डूबने से उसमें सवार भानुरेखा नाम की एक युवती की मौत हो गई। उसकी उम्र महज 23 साल थी। उसे रेस्क्यू कर पास के सेंट मार्था अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। भानुरेखा इन्फोसिस में काम करती थी। वह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से अपने परिवार के साथ बेंगलुरु आई थी। परिवारवालों को फायर विभाग के कर्मियों ने बचा लिया है।

विज्ञापन

सिद्धारमैया ने 5 लाख मुआवजे का किया ऐलान

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मृत युवती के परिवार को 5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। सिद्धारमैया ने घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से परिवार ने एक कार किराए पर ली थी और बेंगलुरु देखने आया था। बारिश के कारण अंडरपास पर बैरिकेड गिर गया और ड्राइवर ने अंडरपास को पार करने का जोखिम उठाया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार पानी में डूब गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई, जिससे गंभीर जलभराव हो गया। बारिश के बीच कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। बिजली व्यवस्था को भी काफी नुकसान हुआ है। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ