---विज्ञापन---

देश angle-right

‘भाजपा लोगों को गोवा से कर्नाटक क्यों भेज रही है?’, कांग्रेस ने कर्नाटक में बोगस वोटिंग की जताई आशंका

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में वोटिंग से कुछ घंटे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को गोवा से कर्नाटक भेज रही है। एक बस का वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने पूछा कि क्या इसका उद्देश्य राज्य में फर्जी मतदान करना है? कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि गोवा भाजपा सरकार […]

---विज्ञापन---

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में वोटिंग से कुछ घंटे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को गोवा से कर्नाटक भेज रही है। एक बस का वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने पूछा कि क्या इसका उद्देश्य राज्य में फर्जी मतदान करना है?

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि गोवा भाजपा सरकार आज रात कदंबा परिवहन निगम की बसों में गोवा से लोगों को उत्तरी कर्नाटक क्यों भेज रही है? क्यों??? क्या अवैध धन का परिवहन किया जा रहा है? क्या बोगस वोटिंग उद्देश्य है?”

---विज्ञापन---

मामले को लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी की रैली से पहले गोवा से लोगों को कथित तौर पर कर्नाटक लाया गया था।

---विज्ञापन---

कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कर्नाटक के डीजीपी को टैग करते हुए लिखा, “कर्नाटक के डंडेली, उत्तर कन्नड़ जिले के डंडेली में व्हिस्लिंग वुड्ज़ जंगल रिज़ॉर्ट में क्या हो रहा है? क्या विश्वजीत राणे ने यहां 6 कमरे बुक किए हैं? क्या उद्देश्य है?”

---विज्ञापन---

बता दें कि कर्नाटक की सभी 224 सीटों पर बुधवार को मतदान कराया जा रहा है। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई थी जो शाम 6 बजे तक चलेगी। राज्य में भाजपा लगातार दूसरी बार वापसी कर इतिहास रचने की कोशिश में है जबकि कांग्रेस भी राज्य के सत्ता में वापसी के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है।

राज्य भर के 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5,31,33,054 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 113 सीटों का है। मतगणना 13 मई को होगी।

First published on: May 10, 2023 02:54 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola