Karnataka Suicide: सूदखोरी की बलि चढ़ा परिवार, 1.5 लाख रुपये के कर्ज से परेशान होकर 5 सदस्‍यों ने लगाई फांसी

Karnataka Family Suicide: अत्यधिक ब्याज दरों के उत्‍पीड़न से परेशान परिवार के पांच सदस्‍यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

death

गोवा में दो भाइयों की मौत।

विज्ञापन

Karnataka Family Suicide: कर्नाटक के तुमकुरु शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां अत्यधिक ब्याज दरों के उत्‍पीड़न से परेशान परिवार के पांच सदस्‍यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अपनी जिंदगी खत्म करने से 5.22 मिनट पहले परिवार के मुखिया गरीब साब ने पहले दो पेज का डेथ नोट छोड़ा था और एक वीडियो भी बनाया था। वीडियो में, उन्होंने बताया कि कैसे उसी इमारत के भूतल में रहने वाले व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों ने उनके परिवार को प्रताड़ित किया और उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन

उत्पीड़न के कारण परिवार ने किया सुसाइड

इस घटना को लेकर पुलिस ने सोमवार को कहा कि यह घटना तुमकुरु शहर में रविवार रात सामने आई और पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अत्यधिक ब्याज दरों और उत्पीड़न के कारण एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या की है।

1.5 लाख रुपये था कर्ज

दरअसल, चौंकाने वाली बात यह है कि परिवार पर आरोपी का 1.5 लाख रुपये बकाया था, जिसके चलते सदाशिवनगर इलाके में कबाब विक्रेता गरीब साब (36), उनकी पत्नी सुमैया (32), बेटी हजीरा (14), बेटे मोहम्मद शाभान (10) और मोहम्मद मुनीर (8) के शव उनके आवास पर लटके हुए मिले।

विज्ञापन

परिवार के साथ मारपीट करता था आरोपी

गरीब साब ने मरने से पहले वीडियो में कहा था कि, ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाला एक कलंदर राक्षस है। वह उसकी पत्नी और बच्चों पर अत्याचार करता है और उनके साथ मारपीट करता है। कलंदर अभद्र भाषा का भी प्रयोग करता है। उन्होंने वीडियो आगे कहा कि मेरी पत्नी और बच्चे डरते हैं कि अगर मैं मर गया, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मेरी पत्नी और बच्चे भी मेरे साथ आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं, इस घटना को लेकर तिलक पार्क पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ