Karnataka School Savarkar Chant: कर्नाटक के स्कूल में छात्रों से ‘सावरकर की जय’ के नारे लगवाने का मामला सामने आया है। मामला दक्षिण कन्नड़ बंटवाल तालुक के मांची सरकारी स्कूल की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों को स्कूल के मैदान में लाइन में खड़ा किया गया और ‘सावरकर की जय’ का नारा लगाने के लिए मजबूर किया गया।
एक विशेष समुदाय के स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। पैरेंट्स का कहना है कि आपने (स्कूल प्रशासन) हमारे बच्चों से नारे लगवाए, हमने नहीं। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। अभिभावकों के आक्रोश के बाद स्कूल प्रशासन को अभिभावकों के साथ बैठक बुलानी पड़ी और स्कूल प्रधानाध्यापिका को अभिभावकों से माफी मांगनी पड़ी।
जानें हेडमास्टर विमला ने क्या कहा?
अभिभावकों से माफी मांगते हुए हेडमास्टर विमला ने कहा कि वीर सावरकर की जय बोलना गलत था और मैंने माफी भी मांग ली है। हेडमास्टर ने कहा कि मामले का वीडियो भी किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जो वायरल है। इसे वायरल करने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विट्ठल पुलिस स्टेशन में उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है।
उधर, भाजपा ने आरोप लगाया कि ये एक बार फिर मतदाताओं को खुश करने के लिए सरकार की ओर से शुरू किया गया एक राजनीतिक एजेंडा है। पूर्व प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि ये हैरान करने वाला है कि कैसे लोग स्कूल में वीर सावरकर के जयकारे लगाने का विरोध कर रहे हैं। सावरकर एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने देश के हितों को खुद से ऊपर रखा।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
3 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
3 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
5 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
8 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
9 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines