Karnataka Accident: कर्नाटक में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें 12 साल के बच्चे समेत 6 लोगों को मौत हो गई। ये हादसा दो कारों के आपस में टकराने से हुआ। जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और उसके 12 साल का बच्चा था। हादसे को लेकर जानकारी सामने आई कि रामेश्वरम के थंगाचिमदम का ये परिवार अपने बच्चे का इलाज कराकर वापस लौट रहा था।
एसपी अशोक केवी ने बताया कि तुमकुरु मधुगिरि तालुक में केरेगलपाल्या के पास कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार पुरुषों, एक महिला और उसके 12 वर्षीय बेटे सहित 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग जख्मी हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि रामेश्वरम के थंगाचिमदम का एक परिवार अपने छोटे बच्चे का इलाज कराने के लिए रामनाथपुरम गया हुआ था। वहीं से वापसी करते वक्त ये हादसा हुआ। जिस कार का एक्सिडेंट हुआ उसमें राजेश, उनकी अपनी पत्नी पांडी सेल्वी, दो बेटियां, एक नवजात और दो रिश्तेदार भी सवार थे। इस कार के सामने अचानक दूसरी कार आकर टकरा गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा जहां पर हुआ वहां कार के आगे एक बस थी, जिसको ड्राइवर ने अचानक से रोक दिया। इसके बाद ही ये हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक, घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही मृतकों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
21 mins agoLIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
23 mins ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
7 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
8 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
9 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
9 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines