सड़क हादसे में मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत, दो कारों में हुई जबरदस्त टक्कर

Karnataka Accident: कर्नाटक में एक बड़ा सड़का हादसा हुआ, जिसमें 12 साल के बच्चे समेत 6 लोगों को मौत हो गई। ये हादसा दो कारों के आपस में टकराने से हुआ। जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और उसके 12 साल का बच्चा था।

Karnataka Road Accident

हादसा एक खड़ी बस में मिनी बस के टकराने की वजह से हुआ। फाइल फोटो

Karnataka Accident: कर्नाटक में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें 12 साल के बच्चे समेत 6 लोगों को मौत हो गई। ये हादसा दो कारों के आपस में टकराने से हुआ। जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और उसके 12 साल का बच्चा था। हादसे को लेकर जानकारी सामने आई कि रामेश्वरम के थंगाचिमदम का ये परिवार अपने बच्चे का इलाज कराकर वापस लौट रहा था।

विज्ञापन

एसपी अशोक केवी ने बताया कि तुमकुरु मधुगिरि तालुक में केरेगलपाल्या के पास कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार पुरुषों, एक महिला और उसके 12 वर्षीय बेटे सहित 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग जख्मी हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि रामेश्वरम के थंगाचिमदम का एक परिवार अपने छोटे बच्चे का इलाज कराने के लिए रामनाथपुरम गया हुआ था। वहीं से वापसी करते वक्त ये हादसा हुआ। जिस कार का एक्सिडेंट हुआ उसमें राजेश, उनकी अपनी पत्नी पांडी सेल्वी, दो बेटियां, एक नवजात और दो रिश्तेदार भी सवार थे। इस कार के सामने अचानक दूसरी कार आकर टकरा गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा जहां पर हुआ वहां कार के आगे एक बस थी, जिसको ड्राइवर ने अचानक से रोक दिया। इसके बाद ही ये हादसा हुआ।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही मृतकों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ