Karnataka Poll: कर्नाटक में चुनाव प्रचार को और धार देने के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों (Star Campaigners) की सूची जारी कर दी है। कुल 40 स्टार प्रचारकों के नाम तय हुए हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का नाम है, लेकिन हाल ही में अपनी ही सरकार के खिलाफ एक दिन का धरना देने वाले पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का नाम नहीं है।
स्टार प्रचारकों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कर्नाटक चीफ डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया, शशि थरूर सहित कांग्रेस के दिग्गज और उपमुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: इस चुनाव के बाद मैं राजनीति छोड़ दूंगा, नामांकन रैली में बोले कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया
अन्य प्रमुख नामों में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश, बेंगलुरु ग्रामीण सांसद डीके सुरेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी हैं।
पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने किया नामांकन
इससे पहले बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने राज्य चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और वह जाति के आधार पर वोट नहीं मांगेगी। सिद्धारमैया ने वरुणा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया।
और पढ़िए – पीएम मोदी से मिले Apple के सीईओ टिम कुक, भारत में निवेश को लेकर किया ऐलान
सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। हम जाति के आधार पर वोट नहीं मांग रहे हैं। हम लिंगायत, वोक्कालिगा और अन्य सहित सभी समुदायों से वोट हासिल होगा।
सिद्धारमैया ने बताया कि मैं वरुण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं क्योंकि मेरा पैतृक गांव इस विधानसभा क्षेत्र के दायरे में आता है। यह मेरा आखिरी चुनाव होगा। इसके बाद मैं चुनावी राजनीति से संन्यास ले लूंगा। बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को वोटिंग होगी। 20 अप्रैल तक नामांकन किए जाएंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
4 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
5 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
5 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
6 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
6 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
7 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
7 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
9 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
9 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines