Karnataka Poll Results: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत लगभग पक्की हो गई है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। पार्टी 120 से ज्यादा सीटों पर आगे है। रुझानों में कांग्रेस की जीत देख कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार भावुक हो गए। उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे।
कर्नाटक कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार रिजल्ट के बीच मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा, ये अखंड कर्नाटक की जीत है। मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी, तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझ पर भरोसा था। सिद्धारमैया समेत सभी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद।
नतीजों के बीच कांग्रेस ने कल यानी रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। थोड़ी देर में राहुल गांधी भी दिल्ली में कांग्रेस के दफ्तर पहुंच सकते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि जैसे-जैसे कर्नाटक चुनाव का परिणाम अंतिम रूप ले रहा है, वैसे-वैसे स्पष्ट होता जा रहा है कि कांग्रेस जीत गई है और प्रधानमंत्री हार गए हैं। बीजेपी ने अपने चुनाव अभियान को पीएम और राज्य को उनका ‘आशीर्वाद’ मिलने को लेकर जनमत संग्रह बना लिया था। इसे स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया गया है!
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 hr ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
4 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
4 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
4 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
5 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
5 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
6 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
6 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines