हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सिद्धारमैया का बड़ा फैसला, CM पद से इस्तीफा देने के बाद क्या है उनका अगला कदम?

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा उलटफेर! मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पद छोड़ने के बाद राज्यसभा का ऑफर ठुकरा दिया है और अपने भविष्य के प्लान का खुलासा किया है. क्या वे दिल्ली जाएंगे या राज्य की राजनीति में ही रहेंगे? जानिए पूरी खबर.

विज्ञापन
Credit: Social Media

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है. उन्होंने बेंगलुरु के लोक भवन में कैबिनेट सहयोगियों के साथ एक अहम ‘पावर ब्रेकफास्ट’ बैठक के बाद यह फैसला लिया. इस बैठक में उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और वरिष्ठ मंत्री मौजूद थे, जहां डीके शिवकुमार ने भावुक होकर सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. सिद्धारमैया ने राज्यपाल के निजी सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

इस्तीफे के बाद क्या है सिद्धारमैया का प्लान?

मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद हर किसी के मन में यह सवाल है कि कांग्रेस के इस कद्दावर नेता का अगला कदम क्या होगा? मीडिया से बात करते हुए सिद्धारमैया ने साफ किया कि वे कर्नाटक की जनता की सेवा करना जारी रखेंगे. उन्होंने बताया कि कांग्रेस हाईकमांड (सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे) ने उन्हें दिल्ली में राज्यसभा की सीट और राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने इसे विनम्रता से मना कर दिया है.

सिद्धारमैया ने कहा, “मैंने राज्यसभा का ऑफर ठुकरा दिया है. मैं कर्नाटक में ही रहकर एक विधायक (MLA) के रूप में राज्य के लोगों की सेवा करना चाहता हूं.” उन्होंने आगे कहा कि संविधान हमारा धर्म है और जनता हमारे भगवान हैं. वे दो बार राज्य के मुख्यमंत्री और दो बार विपक्ष के नेता रह चुके हैं, जिसके लिए वे जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं के आभारी हैं.

विज्ञापन

डीके शिवकुमार होंगे अगले मुख्यमंत्री!

सूत्रों और कांग्रेस विधायकों के अनुसार, सिद्धारमैया के इस्तीफा देने के बाद अब डीके शिवकुमार का अगला मुख्यमंत्री बनना 100% तय माना जा रहा है. साल 2023 के विधानसभा चुनाव के समय ही दोनों नेताओं के बीच ढाई-ढाई साल के पावर-शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति बनी थी, जिसे बाद में कुछ समय के लिए आगे बढ़ाया गया. अब हाईकमांड के निर्देश पर सिद्धारमैया ने सम्मानपूर्वक नए मुख्यमंत्री के लिए रास्ता साफ कर दिया है. जल्द ही कांग्रेस विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार को औपचारिक रूप से नया नेता चुन लिया जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola