हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

सुहास शेट्टी हत्याकांड के तीन और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

विज्ञापन

कर्नाटक के मंगलुरु में हिंदू नेता सुहास शेट्टी हत्याकांड मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, सुहास शेट्टी हत्याकांड में 3 और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने इससे पहले 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार हुए तीन आरोपियों में से एक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं, 2 आरोपियों को 7 दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्याकांड में बाकी आरोपियों का पता लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

कब पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों आरोपी?

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कार्यकर्ता सुहास शेट्टी हत्याकांड मामले की जांच कर रही पुलिस ने फरार 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों की पहचान अजरुद्दीन उर्फ ​​अज्जू (29), अब्दुल कादिर उर्फ ​​नौफल (24) और वामनजूर नौशाद उर्फ ​​छोटे नौशाद (39) के रूप में हुई है। इसी के साथ पुलिस ने अब तक इस मामले में शामिल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन तीनों आरोपियों को पिछले दो दिनों में गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद अजरुद्दीन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं, कादिर और नौशाद को आगे की जांच के लिए 7 दिनों की पुलिस हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP News: पूर्व जज की पत्नी, 2 बेटों को उम्रकैद; कानपुर कोर्ट का हत्या के केस में 18 साल बाद आया ये बड़ा फैसला

पुलिस के चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज में बताया गया कि अजरुद्दीन के खिलाफ पहले से पनंबूर, सूरतकल, मुल्की पुलिस थानों में चोरी के 3 मामले दर्ज हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उसी ने सुहास शेट्टी से जुड़ी जानकारी बाकी आरोपियों को दी थी। आरोपी अब्दुल कादिर ने हत्या के बाद आरोपियों को मौके से भागने में मदद की थी। वहीं, आरोपी नौशाद पर सुहास शेट्टी की हत्या की प्लानिंग और वारदात में शामिल होने का आरोप है। इसके अलावा आरोपी नौशाद के खिलाफ पहले से मूडबिद्री, मंगलुरु उत्तर, सूरतकल, बाजपे, बंटवाल ग्रामीण पुलिस थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती की साजिश जैसे संगीन अपराध में कुल 6 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola