Son Kills Father: कर्नाटक के बागलकोट में एक शख्स ने अपने पिता की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी बेटे ने पिता की लाश के 32 टुकड़ों में काट दिया, फिर उन्हें बोरवेल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने अर्थ मूवर्स की मदद से मृतक के शरीर के अंगों को बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बेटे विठला कुलाली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
6 दिसंबर की है घटना
6 दिसंबर को 20 साल के विट्ठल ने गुस्से में अपने पिता परशुराम कुलाली (53) की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, परशुराम अक्सर शराब के नशे में धुत होकर अपने दो बेटों में से छोटे आरोपी विट्ठल को गालियां देता था। परशुराम अपनी पत्नी और बड़े बेटे के साथ अलग रहते थे।
जानकारी के मुताबिक, पिछले मंगलवार को आरोपी विट्ठल अपने पिता की गाली देने की आदत से तंग आ गया था। मंगलवार को भी किसी बात को लेकर परशुराम विट्ठल को गालियां दे रहा था। इसी दौरान विट्ठल ने लोहे की रॉड उठाई और अपने पिता की हत्या कर दी।
हत्या के बाद, विट्ठल ने परशुराम के शरीर को 32 टुकड़ों में काट दिया। इसके बाद शव के टुकड़ों को लेकर बागलकोट जिले के मुधोल के बाहरी इलाके में पहुंचा। यहां मंटूर बाईपास के पास स्थित अपने खेत के एक खुले बोरवेल में शव को टुक़ड़ों को फेंक दिया।
संबंधित खबरें
आजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
23 mins agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
30 mins agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
53 mins agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
1 hr agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
2 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
4 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
6 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines