Karnataka News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शिवमोग्गा ISIS साजिश मामले में बुधवार को कार्रवाई करते हुए दो और आतंकियों को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी ANI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकी मज़ीन अब्दुल रहमान और नदीम अहमद केए को गिरफ्तार किया है।
और पढ़िए –Video: बिहार में बक्सर पावर प्लांट के बाहर किसानों पर पुलिस का लाठीचार्ज, गुस्साई भीड़ ने की आगजनी
बता दें कि इस मामले में चार अन्य आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। एनआईए फिलहाल, मामले में आगे की जांच में जुटी है।
क्या है शिवमोगा ISIS साजिश केस?
सितंबर 2022 में कर्नाटक पुलिस ने शिवमोगा में तीन लोगों की गिरफ्तारी की थी। कहा गया था कि तीनों आरोपी आतंकी संगठन ISIS से प्रेरित थे। तीनों मिलकर भारत में खलीफा शासन और शरिया कानून लागू करने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तार किए गए तीनों संदिग्ध आतंकी विस्फोटक सामग्री खरीदने की फिराक में थे जिससे ये आतंकी घटनाओं को अंजाम देना चाहते थे।
और पढ़िए –भारतीय खाद्य निगम से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में CBI की कार्रवाई; पंजाब, दिल्ली, हरियाणा में छापेमारी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इंजीनियर सैयद यासीन (21 वर्ष) इंजीनियरिंग का छात्र माज मुनीर अहमद (22 वर्ष) और शारिक (24 वर्ष) के रूप में हुई थी। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ था जब आरोपी मोहम्मद शारिक ऑटो रिक्शा में कुकर बम लेकर जा रहा था। इसी दौरान कुकर बम में ब्लास्ट हुआ था और आरोपी शारिक के साथ ऑटो ड्राइवर घायल हुआ था। मामले की जांच में धमाके के तार ISIS से जुड़े पाए गए lS।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
17 mins agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
1 hr agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
2 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
2 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
3 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
4 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
6 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines