Karnataka Road Accident: कर्नाटक के यादगीर जिले में एक सड़क हादसा हुआ। इस दुखद घटना में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सुरपुरा पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में तिनथानी आर्च के पास हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा परिवार एक बाइक पर सवार होकर सुरपुरा जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रिक बस ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में पूरा परिवार हुआ खत्म
यह हादसा उस वक्त हुआ, जब पांचों लोग बाइक पर सवार होकर सुरपुरा से तिनथानी जा रहे थे। कल्याण कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (KKSRTC) की बस ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक चला रहे शख्स ने कंट्रोल खो दिया। हादसे में मरने वालों की पहचान 35 साल के अंजनेया, उनकी पत्नी गंगम्मा (28) और उनके बच्चे- पवित्रा (5 साल), रायप्पा (3 साल) और अंजनेया का भतीजा हनुमंत (1 साल) शामिल थे।
ये भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड वनडे मैच से पहले स्टेडियम में भगदड़, कई घायल; जानें अब कैसे हैं हालात?
बच्चों की मौके पर हुई मौत
बस ने जैसे ही बाइक को टक्कर मारी, सभी लोग नीचे गिर गए। इस दौरान दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाकी दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। जिस बस ने टक्कर मारी वह कलबुर्गी से चिंचोली जा रही थी, वह भी छतिग्रस्त हो गई।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरपुर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों के रिश्तेदारों ने कहा कि 5 में से तीन का अंतिम संस्कार मेटामराडी डोड्डी में किया जाएगा। जबकि दो बच्चों को उनके पैतृक गांव में दफनाया जाएगा। इस हादसे की रिपोर्ट सुरपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कर ली गई है, जिसकी जांच की जा रही है।
एक बाइक पर 5 लोग
सड़क पर बाइक से निकलते वक्त सरकार ने ट्रिपलिंग और हेलमेट पर नियम बनाए हैं। इन नियमों का पालन करना इसीलिए जरूरी होता है कि लोग खुद को सुरक्षित रख सकें। लेकिन कर्नाटक के इस हादसे में बाइक सवार की यह एक गलती थी कि वह एक बाइक पर 4 अन्य लोगों के साथ सवार था। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में सड़क हादसों में 1,55,622 लोगों ने अपनी जान गवां दी।
ये भी पढ़ें: ट्रांसफर या इस्तीफा… तिरुपति मंदिर में काम कर रहे 18 गैर हिंदू कर्मचारियों पर गिरी गाज, जानें वजह
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
7 hrs agoLIVE: रामलीला मैदान लोकतंत्र की हल्दीघाटी है- अखिलेश यादव
9 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
17 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines