Karnataka Crime News: मेरठ की मुस्कान का केस आपको याद होगा, जिसमें अपने आशिक के लिए उसने पति को मारकर ड्रम में छुपा दिया। इस मामले के सामने आने के बाद सोनम रघुवंशी समेत कई मामले सामने आए। हाल ही में एक दिल दहला देने वाला मामला कर्नाटक से सामने आया है, जहां पर एक लड़के ने अपनी प्रेमिका की जान ले ली। उसने प्रेमिका को मारने के लिए गोली-चाकू का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि उसने लड़की के मुंह में बम रखकर धमाका कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
कमरे में लड़की की मिली लाश
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैसूर से करीब 55 किलोमीटर दूर एक लॉज में 28 साल का सिद्धे राजू और 22 साल की दर्शिता पहुंचते हैं। इसके अगले दिन राजा खाना लेने के लिए निकला था। जब वह वापस आया, तो उसने कहा कि मेरी पत्नी दरवाजा नहीं खोल रही है। जब दरवाजा खोला गया, तो देखा कि दर्शिता की मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया, जिसमें बात सामने आई कि लड़की को फोन चार्जिंग पर लगाकर बात करने की आदत थी। इसी के चलते फोन ब्लास्ट हुआ होगा। बता दें कि धमाके के बाद लड़की का चेहरा पूरा गायब हो गया था।
ये भी पढ़ें: Nikki Murder Case में सामने आए 8 बड़े अपडेट, सवाल एक-विपिन बेगुनाह या गुनाहगार
माउथ ब्लास्ट का खुलासा
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो उसमें सच्चाई सामने आई। फॉरेंसिक टीम ने बताया कि लड़की के मुंह में बम रखा गया था, जिसके बाद उसे रिमोट से ब्लास्ट कर दिया गया। जांच में ये भी सामने आया कि लड़की के हाथ-पैर भी बंधे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजा दर्शिता से आखिरी बार शादी के लिए बात करने के लिए आया था। दरअसल, लड़की शादीशुदा थी और उसका एक बच्चा भी है, जिसकी वजह से वह शादी के लिए मना कर रही थी। वहीं, राजा उससे शादी करना चाहता था, उसी मसले पर बात करने के लिए वे दोनों लॉज पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें: निक्की भाटी से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अंतिम संस्कार में साथ दिखे दोनों परिवार
संबंधित खबरें
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
1 hr agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
2 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
3 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
3 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
5 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
6 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
6 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
6 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines