लड़की के मुंह में बम डालकर रिमोट से धमाका, मैसूर से सामने आई सिरफिरे आशिक की दिल दहला देने वाली कहानी

Karnataka Crime News: प्रेम में डूबे लोग कभी-कभी ऐसी वारदातों को अंजाम दे जाते हैं, जो दिल दहला देती हैं। अभी देश में ऐसे कई केस चर्चा में हैं। कहीं पर पत्नी ने अपने पति को मार दिया है, तो कहीं पर पति ने किसी के लिए अपनी पत्नी को ही मौत के घाट उतार दिया।

Karnataka Mysuru shocking

Photo Credit- Social Media

विज्ञापन

Karnataka Crime News: मेरठ की मुस्कान का केस आपको याद होगा, जिसमें अपने आशिक के लिए उसने पति को मारकर ड्रम में छुपा दिया। इस मामले के सामने आने के बाद सोनम रघुवंशी समेत कई मामले सामने आए। हाल ही में एक दिल दहला देने वाला मामला कर्नाटक से सामने आया है, जहां पर एक लड़के ने अपनी प्रेमिका की जान ले ली। उसने प्रेमिका को मारने के लिए गोली-चाकू का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि उसने लड़की के मुंह में बम रखकर धमाका कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

कमरे में लड़की की मिली लाश

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैसूर से करीब 55 किलोमीटर दूर एक लॉज में 28 साल का सिद्धे राजू और 22 साल की दर्शिता पहुंचते हैं। इसके अगले दिन राजा खाना लेने के लिए निकला था। जब वह वापस आया, तो उसने कहा कि मेरी पत्नी दरवाजा नहीं खोल रही है। जब दरवाजा खोला गया, तो देखा कि दर्शिता की मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया, जिसमें बात सामने आई कि लड़की को फोन चार्जिंग पर लगाकर बात करने की आदत थी। इसी के चलते फोन ब्लास्ट हुआ होगा। बता दें कि धमाके के बाद लड़की का चेहरा पूरा गायब हो गया था।

Advertisment

माउथ ब्लास्ट का खुलासा

पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो उसमें सच्चाई सामने आई। फॉरेंसिक टीम ने बताया कि लड़की के मुंह में बम रखा गया था, जिसके बाद उसे रिमोट से ब्लास्ट कर दिया गया। जांच में ये भी सामने आया कि लड़की के हाथ-पैर भी बंधे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजा दर्शिता से आखिरी बार शादी के लिए बात करने के लिए आया था। दरअसल, लड़की शादीशुदा थी और उसका एक बच्चा भी है, जिसकी वजह से वह शादी के लिए मना कर रही थी। वहीं, राजा उससे शादी करना चाहता था, उसी मसले पर बात करने के लिए वे दोनों लॉज पहुंचे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ