Karnataka Mob Lynching: कर्नाटक के मांड्या में एक मवेशी कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। कारोबारी की लिंचिंग के बाद एक विशेष समुदाय के लोगों ने रविवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामनगर जिले के सथानूर गांव में शनिवार शाम मवेशी कारोबारी इदरीस पाशा का शव रहस्यमय परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला था। पाशा के परिवार ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या पुनीत केरेहल्ली के नेतृत्व वाले एक समूह ने की है।
और पढ़िए – Dog Mauled Newborn: कर्नाटक में सरकारी अस्पताल से नवजात को उठा ले गया कुत्ता, शिशु ने तोड़ा दम
मृतक पाशा के परिवार ने लगाया ये आरोप
पाशा के परिवार के अनुसार, पुनीत केरहल्ली ने इदरीस पाशा को शनिवार दोपहर रोका था। इस दौरान पाशा मवेशियों को ले जा रहा था। पुतीन ने पाशा को रोकने के बाद 2 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद पाशा ने कहा कि उसने मवेशी बाजार से खरीदे हैं और उसने इस संबंध में कागजात भी दिखाए।
और पढ़िए – Rajasthan Death Controversy: तलाशी लेने गई पुलिस ने आरोपी की गभर्वती पत्नी को पीटा, बच्चे की मौत, मां ने लगाया आरोप
पाशा के परिजन का आरोप है कि दो लाख रुपये देने से इनकार करने पर पुनीत केरेहल्ली और उसके ग्रुप के सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की। परिवार ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान पाशा को गंभीर चोटें आईं और बाद में उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शिकायत के बाद इन धाराओं में दर्ज किया केस
शिकायत के आधार पर पुलिस ने पुनीत केरेहल्ली के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 339 (गलत तरीके से रोकना) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल इदरीस पाशा के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साथ ही पुनीत केरेहल्ली और उसके साथियों की तलाश कर रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
3 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
3 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
4 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
4 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
5 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
6 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines