पहलगाम आतंकी हमले के बाद हर भारतीय के मन में एक ही सवाल है कि भारत, पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई कब करेगा? इस बीच कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के मंत्री जमीर अहमद का बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह पड़ोसी देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए आत्मघाती बम लेकर जाने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से भारत का दुश्मन रहा है। अगर पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह उन्हें इजाजत दें तो वे युद्ध में शामिल होने को तैयार हैं।
पाकिस्तान का हमसे कोई रिश्ता नहीं- मंत्री
कर्नाटक के मंत्री ने कहा कि हम भारतीय हैं, हम हिंदुस्तानी हैं। पाकिस्तान का हमसे कभी कोई रिश्ता नहीं रहा है। पाकिस्तान हमेशा से हमारा दुश्मन रहा है। अगर पीएम मोदी और अमित शाह मुझे इजाजत दे तो मैं पाकिस्तान जाकर युद्ध करने को तैयार हूं। मंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि अगर जंग होगी तो मैं तैयार हूं। बतौर मंत्री मैं पाकिस्तान जाकर जंग लड़ने के लिए तैयार हूं। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं। जरूरत पड़ी तो मैं फिदायीन हमलावर बनकर भी जाऊंगा। मैं मजाक नहीं कर रहा।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान को भारत का जोरदार ‘तमाचा’; बंद किया गया आयात-निर्यात, बड़ा झटका देने की भी तैयारी
मैं बम पहनूंगा और पाकिस्तान जाऊंगा- मंत्री
सिद्धारमैया की सरकार में मंत्री जमीर अहमद ने कहा कि देश की खातिर अगर मोदी और शाह मुझे आत्मघाती हमलावर भी बनाएंगे तो अल्लाह कसम मैं बम पहनूंगा और पाकिस्तान जाऊंगा। मंत्री ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को जघन्य और अमानवीय कृत्य बताया। उन्होंने हमले के खिलाफ सभी भारतीयों से एकजुट होने की अपील की और केंद्र सरकार से सख्त से सख्त कार्रवाई करने की अपील की।
ये भी पढ़ेंः भारत के डर से POK में दहशत! मदरसे-एयर स्पेस बंद, LOC पर पहुंचा खाने-पीने का सामान और दवाइयां
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
11 mins agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
26 mins ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
34 mins agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
4 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
5 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
8 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines