कर्नाटक के मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो हरिहर से बीजेपी विधायक बीपी हरीश के लिए अपशब्दों और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिए. भद्राशय से पानी छोड़े जाने के मुद्दे पर स्थानीय किसानों के साथ बातचीत के दौरान कर्नाटक के मंत्री ने ये बात भी कही. दरअसल, हरिहर के किसानों का एक ग्रुप भद्रा रिजर्वर से सिंचाई के लिए पानी की मांग करने मंत्री के पास पहुंचा. किसानों ने बताया कि उनसे मिलने की सलाह खुद मंत्री ने दी थी. इस बात पर मल्लिकार्जुन भड़क गए और अपना आपा खो बैठे.
ये भी पढ़ें: MLA की मां का था बर्थडे, सरकारी अस्पताल में रुकवाई डांसर; रिहर्सल का VIDEO आया सामने
क्या बोले मंत्री?
किसानों ने मंत्री से कहा कि ना तो उनके पीने के लिए पानी मिल रहा है और ना ही जानवरों के लिए. उन्होंने कहा- ”जब हम हरीश अन्ना से पूछते हैं, तो वे कहते हैं कि मंत्री से पूछो.” इस बात पर गुस्साए मंत्री ने बीजेपी विधायक के लिए भला बुरा कहना शुरू कर दिया. उन्होंने गांव वालों से कहा कि वो विधायक को चप्पलों से पीटें. मंत्री ने ये तक कह डाला कि वो विधायक को अन्ना कहकर सम्मान ना दें. मंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि किसानों की समस्याओं को सुनने के बजाय, मंत्री ने उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया.
विधायक की तीखी प्रतिक्रिया
हरीश ने कहा, ”किसानों के साथ ठीक से पेश आने के बजाय, उन्होंने मेरे बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है. लोग उन्हें सबक सिखाएंगे.” कर्नाटक बीजेपी प्रमुख बी.वाई. विजयेंद्र ने भी मल्लिकार्जुन की भाषा की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा, ”दावणगेरे के प्रभारी मंत्री ने हमारे हरिहारा विधायक बी.पी. हरीश के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया है. उन्होंने उनके माता-पिता को भी अपशब्द कहे हैं. ये सिर्फ हरीश का ही नहीं, बल्कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों का भी अपमान है. अगर आप सिर्फ इसलिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि आपके पास सत्ता है, तो आने वाले समय में लोग आपके बारे में फैसला करेंगे.”
ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में कार में मिले 9 करोड़ रुपये कैश, नोटों के बंडलों का नहीं कोई हिसाब, पुलिस ने दोनों सवार किए गिरफ्तार
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
20 mins agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
3 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
3 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
6 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
8 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
8 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
9 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
11 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
11 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines