कर्नाटक के बुनियादी ढांचा विकास मंत्री भाजपा के वी सोमन्ना, चामराजनगर जिले के हंगला गांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भूमि का स्वामित्व वितरित करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान फरियाद लेकर पहुंची एक महिला उनके पास पहुंची। महिला के मुताबिक, उसने अपने फरियाद के संबंध में कई बार शिकायतें की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बारे में जब उसने मंत्री के सामने नराजगी जताई तो मंत्री ने महिला को थप्पड़ मार दिया।
वायरल वीडियो में थप्पड़ के बाद महिला मंत्री के पैर छूती नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि मंत्री ने महिला से अपने व्यवहार के लिए खेद जताया।
महिला ने लगाया ये आरोप
कर्नाटक भू-राजस्व अधिनियम की धारा 94सी के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि नियमितीकरण के लिए लगभग 175 लोग मालिकाना हक के पात्र थे। महिला के अनुसार, उसने राजस्व विभाग के तहत भूखंड नहीं दिए जाने की अपनी आपबीती बताने के लिए मंत्री से संपर्क किया और तभी सोमन्ना ने उसे थप्पड़ मार दिया।
वी सोमन्ना को इस कार्यक्रम के लिए दोपहर 3.30 बजे पहुंचना था, लेकिन वह दो घंटे की देरी से पहुंचे। यह पहली बार नहीं है जब भाजपा का कोई मंत्री सार्वजनिक रूप से लोगों से अभद्रता करते हुए पाया गया है। पिछले साल दिसंबर में कानून मंत्री जेसी मधुस्वामी को एक महिला किसान को सार्वजनिक रूप से गालियां देते हुए देखा गया था।
अभी हाल ही में, 3 सितंबर को कर्नाटक के बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। इससे पहले जनता दल (सेक्युलर) का एक नेता कर्नाटक के एक कॉलेज के प्रिंसिपल को थप्पड़ मारते हुए कैमरे में कैद हुआ थे। एम श्रीनिवास एक कॉलेज के दौरे पर थे और कथित तौर पर प्रिंसिपल द्वारा कंप्यूटर लैब के लिए चल रहे विकास कार्यों के बारे में स्पष्ट जवाब देने में सक्षम नहीं होने पर नाराज हो गए थे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
7 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
9 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
9 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
10 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
10 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
11 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
11 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
13 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
13 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines