---विज्ञापन---

देश angle-right

कर्नाटक सरकार में मंत्री वी सोमन्ना ने फरियाद लेकर आई महिला को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

Karnataka Minister Slaps Woman: कर्नाटक के एक मंत्री को शनिवार को एक कार्यक्रम में एक महिला को थप्पड़ मारते हुए कैमरे में कैद किया गया। बताया जा रहा है कि मंत्री जमीन का मालिकाना हक के कागज बांट रहे थे। इसी दौरान महिला फरियाद लेकर मंत्री के पास पहुंची थी। इस पूरे मामले का वीडियो […]

---विज्ञापन---
Karnataka Minister Slaps Woman: कर्नाटक के एक मंत्री को शनिवार को एक कार्यक्रम में एक महिला को थप्पड़ मारते हुए कैमरे में कैद किया गया। बताया जा रहा है कि मंत्री जमीन का मालिकाना हक के कागज बांट रहे थे। इसी दौरान महिला फरियाद लेकर मंत्री के पास पहुंची थी। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

कर्नाटक के बुनियादी ढांचा विकास मंत्री भाजपा के वी सोमन्ना, चामराजनगर जिले के हंगला गांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भूमि का स्वामित्व वितरित करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान फरियाद लेकर पहुंची एक महिला उनके पास पहुंची। महिला के मुताबिक, उसने अपने फरियाद के संबंध में कई बार शिकायतें की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बारे में जब उसने मंत्री के सामने नराजगी जताई तो मंत्री ने महिला को थप्पड़ मार दिया।

---विज्ञापन---

वायरल वीडियो में थप्पड़ के बाद महिला मंत्री के पैर छूती नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि मंत्री ने महिला से अपने व्यवहार के लिए खेद जताया।

महिला ने लगाया ये आरोप

कर्नाटक भू-राजस्व अधिनियम की धारा 94सी के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि नियमितीकरण के लिए लगभग 175 लोग मालिकाना हक के पात्र थे। महिला के अनुसार, उसने राजस्व विभाग के तहत भूखंड नहीं दिए जाने की अपनी आपबीती बताने के लिए मंत्री से संपर्क किया और तभी सोमन्ना ने उसे थप्पड़ मार दिया।

---विज्ञापन---

वी सोमन्ना को इस कार्यक्रम के लिए दोपहर 3.30 बजे पहुंचना था, लेकिन वह दो घंटे की देरी से पहुंचे। यह पहली बार नहीं है जब भाजपा का कोई मंत्री सार्वजनिक रूप से लोगों से अभद्रता करते हुए पाया गया है। पिछले साल दिसंबर में कानून मंत्री जेसी मधुस्वामी को एक महिला किसान को सार्वजनिक रूप से गालियां देते हुए देखा गया था।

अभी हाल ही में, 3 सितंबर को कर्नाटक के बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। इससे पहले जनता दल (सेक्युलर) का एक नेता कर्नाटक के एक कॉलेज के प्रिंसिपल को थप्पड़ मारते हुए कैमरे में कैद हुआ थे। एम श्रीनिवास एक कॉलेज के दौरे पर थे और कथित तौर पर प्रिंसिपल द्वारा कंप्यूटर लैब के लिए चल रहे विकास कार्यों के बारे में स्पष्ट जवाब देने में सक्षम नहीं होने पर नाराज हो गए थे।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 23, 2022 01:22 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola