Black Magic Wife Create Problems: दक्षिण भारत के अहम राज्य कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यवसायी ने अपनी पढ़ी-लिखी पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह पूरे परिवार पर काला जादू करती है। इस दौरान वह खाने में अपनी लार डालने के साथ खून का छिड़काव भी करती है। इसको लेकर व्यवसायी ने पत्नी और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है।
करती है काला जादू, ससुरालवाले देते हैं साथ
38 वर्षीय व्यवसायी पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी मायके वालों के साथ मिलकर काला जाद करती है। इसके लिए वह तंत्र-मंत्र और जादू टोना की मदद ले रही है। इसके लिए वह एक तांत्रिक से भी मुलाकात कर चुकी है। मामला संवेदनशील और हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने पीड़ित परिवार का खुलासा नहीं किया है। वहीं, पति की शिकायत पर बेंगलुरु में कब्बन पार्क पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
टायलेट में फैली थी राख
मिली जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय व्यवसायी की शादी जून, 2022 में हुई। उनकी पत्नी बेहद खूबसूरत है। इसी साल फरवरी में वह व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा पर चले गए। वापस लौटे तो घर में घुसते ही चौंक गए। दरअसल, टॉयलेट में घुसते ही उन्हें राख मिली। इस पर कपूर और नारियल था, साथ ही खून का छिड़काव भी नजर आया। इसके साथ टायलेट में नींबू के टुकड़े मिले। यह कोई पहली बार नहीं था, बल्कि घर में अक्सर ऐसा होने लगा।
हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन के बीच क्या कोई कनेक्शन है? Study में हुआ खुलासा
पति ने बारीकी से नजर दौड़ाई तो यहां पर पूजा किए जाने के संकेत मिले। उन्होंने कुछ देर बाद पाया कि उनकी पत्नी ने अपने दोनों अंगूठे काट लिए थे। यह सब देख-जानकर वह घबरा गए। इस बीच व्यवसायी के पिता बीमार पड़ गए और सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई जब घरेलू कुत्ते की मौत हो गई।
Russia-Ukraine War : पुतिन को मिला अमेरिका के सबसे ‘दुश्मन’ का साथ, यूक्रेन की बढ़ी टेंशन
इसके बाद व्यवसायी ने जासूसी करवाई तो उनका अंदेशा सही निकला। उनकी पत्नी और उसके ससुराल वालों ने अट्टीगुप्पे के एक ज्योतिषी के अलावा कब्रिस्तान में अनुष्ठान करने वाले एक पुजारी से भी मुलाकात की थी।
संबंधित खबरें
राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नोमिनेशन रद्द
16 mins agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
1 hr agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
1 hr agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
6 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
8 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
9 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
9 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
10 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines