Karnataka Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए देशभर की 89 सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। दूसरे चरण के मतदान से पहले 24 अप्रैल प्रचार का अंतिम दिन था। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंक दी। पीएम मोदी ने कल 4 चुनावी रैलियों को संबोधित किया था। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक में थे। यहां उन्होंने कलबुर्गी में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि आप लोग भले ही कांग्रेस के उम्मीदवार को वोट ना दें, लेकिन अगर आपको लगता है कि मैंने आपके लिए काम किया है, तो कम से कम मेरे अंतिम संस्कार में शामिल हो जाना।
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कलबुर्गी के अफजलपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप इस बार कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने से चूक गए तो मैं सोचूंगा कि मेरे लिए यहां कोई जगह नहीं हैं और मैं आपका दिल नहीं जीत सका। बता दें कि कांग्रेस ने कलबुर्गी से खड़गे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि को प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने उमेश जाधव को मैदान में उतारा है।
कलबुर्गी से 2 बार सांसद रह चुके हैं खड़गे
बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे कलबुर्गी से 2009 और 2014 में दो बार सांसद रह चुके हैं। वहीं 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। रैली में खड़गे ने कहा कि भाजपा और संघ की विचारधारा को हराने के लिए मैं अपनी आखिरी सांस तक राजनीति में बना रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव लडूं या नहीं लेकिन देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए राजनीति से संन्यास नहीं लूंगा। मैं संघ और बीजेपी की विचारधारा को हराने के लिए पैदा हुआ हूं।
ये भी पढ़ेंः अमेठी-रायबरेली का सस्पेंस खत्म? राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कर सकते हैं नामांकन
ये भी पढ़ेंः राजपरिवार की सीट पर कांग्रेस की उर्मिला दे रही दुष्यंत को कड़ी चुनौती, साख बचाने ‘महारानी’ मैदान में सक्रिय
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
7 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
10 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
10 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
12 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
13 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
13 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines