Karnataka News: कर्नाटक में लीडरशिप को लेकर जारी चर्चा के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने साफ कहा कि हाईकमान की चेतावनी के बावजूद कांग्रेस MLA दिल्ली जाने के लिए स्वतंत्र हैं. उन्होंने संकेत दिया कि प्रदेश की नेतृत्व से जुड़ा अंतिम निर्णय केवल पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व ही करेगी. सिद्धारमैया के अनुसार, ‘यदि विधायकों के पास कोई राय या शिकायत है तो वे उसे हाईकमान के सामने रख सकते हैं, लेकिन फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही करेगी. उन्होंने यह भी जोड़ा कि भ्रम की स्थिति खत्म करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को हस्तक्षेप करना आवश्यक है. कैबिनेट विस्तार पर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व की अनुमति मिलते ही सरकार आगे कदम उठाएगी’. उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की किसी भी संभावना से भी इनकार किया.
सिद्धारमैया ही रहेंगे 2028 तक CM- मंत्री जमीर अहमद
वहीं हाउसिंग मंत्री जमीर अहमद खान ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के बीच किसी भी रोटेशनल फॉर्मूले की बात को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि ‘सिद्धारमैया अपना कार्यकाल 2028 तक पूरा करेंगे. चल्लकेरे के विधायक शिवन्ना ने अंदरूनी मतभेदों की खबरों को तूल न देते हुए कहा कि ऐसा हर मुद्दा पार्टी हाईकमान के विवेक पर छोड़ देना चाहिए. उनके अनुसार, ‘कुछ नए विधायक पार्टी की प्रक्रियाओं से पूरी तरह वाकिफ नहीं हैं. इसलिए भ्रम पैदा हो सकता है’. उन्होंने दोहराया कि ‘चाहे कोई भी नेता हो, सभी को केंद्रीय नेतृत्व का फैसला स्वीकार करना ही होगा’. शिवन्ना ने यह भी बताया कि ‘विधायकों को निर्देश दिया गया है कि वे इस मुद्दे पर दोबारा सार्वजनिक बयानबाजी न करें’.
यह भी पढ़ें- बिहार की हार भुलाकर SIR के खिलाफ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, मीटिंग में पहुंचे 12 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष
पार्टी नेतृत्व पर चर्चा सार्वजनिक मंचों के लिए नहीं- मल्लिकार्जुन खड़गे
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेतृत्व विवाद पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि ‘ऐसे मुद्दे सार्वजनिक बहस का विषय नहीं हैं और इन्हें निर्धारित बैठकों में ही चर्चा के लिए रखा जाता है’. उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘वे संविधान दिवस के कार्यक्रम और रिव्यू बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं’. इसी बीच, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के बयानों को ‘वेद वाक्य’ बताते हुए कहा कि ‘वे पूरी तरह मुख्यमंत्री के फैसलों के साथ खड़े हैं और सरकार उसी मार्गदर्शन में काम कर रही है’. संभावित फेरबदल से पहले विधायकों के दिल्ली जाने पर उन्होंने कहा कि ‘कई लोग संभावित फेरबदल से पहले मंत्री पद की उम्मीद कर रहे थे. अपना भविष्य बनाने के लिए, वे जाएंगे. क्या गलत है?’ लेकिन गुटबाजी या अनुशासनहीन बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी’.
यह भी पढ़ें- Diarrhoea Cases: देश के इन राज्यों में डायरिया का कहर, इंफेक्शन से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
संबंधित खबरें
दिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
18 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
4 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
4 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines