Jain Monk Murder Case: कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने बेलगावी में जैन मुनि की हत्या मामले में सोमवार को भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जैन मुनि की हत्या के मामले को भाजपा सांप्रदायिक बनाना चाहती है। बता दें कि जैन भिक्षु आचार्य कामकुमार नंदी महाराज की बेलगावी जिले में हत्या कर दी गई थी। वे पिछले 5 जुलाई को आश्रम से लापता हो गए थे। 8 जुलाई को चिक्कोडी तालुक के हिरेकोडी गांव में उनका शव टुकड़ों में बोरवेल में मिला था।
मीडिया से बातचीत में प्रियांक खड़गे ने कहा कि जैन समाज राज्य सरकार की जांच से संतुष्ट है। उन्होंने आगे संकेत दिया कि कथित हत्या व्यक्तिगत झगड़े के कारण हो सकती है और यह कोई सामुदायिक मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए किसी अन्य एजेंसी पर दबाव नहीं डाला है। गृह विभाग पर्याप्त रूप से सक्षम है, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
प्रियांक बोले- जांच रिपोर्ट सामने आने दीजिए
प्रियांक खड़गे ने कहा कि जहां तक भाजपा का सवाल है, वे जो चाहें मांग कर सकते हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने दीजिए, समुदाय सरकार के साथ है, वे जानते हैं कि सरकार का कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि चूंकि भाजपा के पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे इसे सांप्रदायिक आधार पर उठाना चाहते हैं।
खड़गे की बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस पर स्थानीय लोगों को यह बयान देने के लिए मजबूर करने के प्रयास का आरोप लगाया कि जैन भिक्षु कुछ वित्तीय लेनदेन में शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को संदेह है कि हत्यारों को बचाया जा रहा है।
समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मुझे लगता है कि यह तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा है। कर्नाटक सरकार दबाव के बाद ही सक्रिय हुई। यह गलत है…हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।”
हत्या के मामले में दो संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस इस सिलसिले में दो लोगों नारायण बसप्पा माडी और हसन दलायथ को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि हत्या पैसों के विवाद को लेकर की गयी है।
भाजपा के राज्य प्रमुख नलिन कुमार कतील ने रविवार को घटना की निंदा की और अपराध से संबंधित सभी पहलुओं को शामिल करते हुए गहन जांच की मांग की। कहा कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दोषियों पर मामला दर्ज किया जाए।
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
31 mins agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
2 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
5 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines