Karnataka IPS Harshavardhan Accident: कर्नाटक के हासन जिले में हुए कार हादसे में IPS अफसर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रोबेशनरी अफसर हर्षवर्धन के रूप में हुई है, जो ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अपनी पहली पोस्टिंग जॉइन करने जा रहे थे, लेकिन हसन तालुक के किट्टाने के पास उनकी गाड़ी का टायर फट गया।
बैलेंस बिगड़ने से कार सड़क किनारे खड़े पेड़ और मकान से टकरा गई। हादसे में घायल हर्षवर्धन को फर्स्ट एड देकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन सिर में चोट लगने से ज्यादा खून बहने पर अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में उनके ड्राइवर मंजेगौड़ा को मामूली चोटें लगीं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
यह भी पढ़ें:श्रद्धालुओं की बस में भीषण अग्निकांड, डेरा राधा स्वामी में सत्संग सुनने जा रहे थे 61 लोग
2023 बैच के अधिकारी थे हर्षवर्धन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हर्षवर्धन कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के IPS अधिकारी थे। वे मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे, लेकिन उनका परिवार मध्य प्रदेश में बसा था। वे सहायक पुलिस अधीक्षक की पोस्ट जॉइन करने के लिए हासन जा रहे थे। ट्रेनिंग के बाद यह उनकी पहली पोस्टिंग थी, लेकिन नई शुरुआत की खुशियां टारगेट तक पहुंचने से पहले मातम में बदल गईं। उन्होंने मैसूर स्थित पुलिस एकेडमी में 4 हफ्ते की ट्रेनिंग पूरी की थी। पुलिस जांच में पता चला है कि हादसा टायर फटने के कारण ही हुआ।
पहले अटेम्प्ट में क्रैक किया था UPSC
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हर्षवर्धन का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, लेकिन आजकल उनका परिवार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रहता है। उनके पिता सिंगरौली के SDM हैं और उनका नाम अभिषेक सिंह है। हर्षवर्धन ने इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। इंजीनियरिंग करने के बाद 2022-23 में उन्होंने UPSC क्रैक किया और IPS बनने का फैसला लिया। उन्हें 153वीं रैंक मिली थी। पहले अटेम्प्ट में ही उन्होंने UPSC क्लीयर किया था।
यह भी पढ़ें:4 साल के बच्चे को जिंदा जलाया, कोर्ट ने फांसी का फरमान सुनाया; जानें क्यों हैवान बना था शख्स?
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
2 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
3 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
4 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
8 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
8 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines