Karnataka Honeytrap Case, बेंगलुरु: कर्नाटक में पुलिस ने एक हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 4 को गिरफ्तार किया है। कारोबारी को फंसाने की आरोपी महिला के साथ इस गैंग में उसका पति भी शामिल है, जिसने बीवी को विधवा बताकर कारोबारी के सामने यह प्रेमजाल फेंका था। बहरहाल, सभी से पूछताछ का दौर जारी है, जिस दौरान और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।
आरआर नगर का है मामला
वाकया राज्य के राजधानी नगर बेंगलुरु का है, जहां आरआर नगर इलाके में स्थित एक होटल में रेड करके पहुंची सेंट्रल सिटी क्राइम ब्रांच ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक होटल में हंगामे को लेकर पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस यहां पहुंची तो पता चला कि मामला हनीट्रैप का है। दरअसल, यहां एक उद्योगपति ने एक महिला को मिलने के लिए बुलाया था और बाद में उसके जानकारों ने आकर उद्योगपति को फंसा दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने यहां से सभा और उसके पति खलीम के अलावा ओबेद रकीम और अतीक नामक दो अन्य लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस को शक है कि ये चारों हनीट्रैप और जबरन वसूली जैसे एक से ज्यादा मामलों में शामिल पाए जा सकते हैं, जिसको लेकर आगे की पूछ-पड़ताल का क्रम जारी है।
यह भी पढ़ें: Parliament Security Breach का मास्टरमाइंड महेश कुमावत गिरफ्तार; उसी ने जलाए थे माहौल खराब करने वालों के फोन
की थी 6 लाख रुपए की मांग
उधर, इस संबंध में अतीउल्लाह नामक एक उद्योगपति ने बताया कि कुछ वक्त पहले उससे खलीम नामक एक शख्स की पहचान थी, जिसने उसे सभा नामक एक महिला से मिलवाया। खलीम ने सभा को एक विधवा बताते हुए अतीउल्ला से उसकी देखभाल करने को कहा। कुछ दिन की मुलाकात के बाद उसके (शिकायतकर्ता) और सभा के शारिरिक संबंध बन गए। एक दिन उसने होटल में कमरा बुक करके सभा को बुलाया था। वहां खलीम अचानक घुस आया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके परिवार से अफेयर की बात छिपाने के नाम पर खलीम ने उससे 6 लाख रुपए की मांग की। विरोध करने पर होटल में हंगामा मच गया और इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: Nirbhaya Kand के 11 सालः वो तारीख…जिसने इतिहास में दर्ज कर दी इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना
संबंधित खबरें
'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
1 hr agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
2 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
2 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
2 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
3 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
3 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
3 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
4 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
4 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines