High Court Judge Comment Mini Pakistan: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के जज की टिप्पणी पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जवाब मांगा है। कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस वी श्रीशानंद ने एक मामले की सुनवाई के दौरान बेंगलुरु के मुस्लिम इलाके को मिनी पाकिस्तान बताया। एक रिपोर्ट के अनुसार सीजेआई जस्टिस चंद्रचूड़, जस्टिस राजीव खन्ना, जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस ऋषिकेश राॅय, जस्टिस बीआर गवई की बेंच ने इस मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार से कोर्ट को 2 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। मामले की सुनवाई अगले सप्ताह बुधवार को होगी।
लाइव लाॅ की रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक हाईकोर्ट के जज श्रीशानंद के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इनमें वे विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे एक बेंगुलरु के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र को मिनी पाकिस्तान कहते हैं। वहीं एक दूसरे वीडियो में वे महिला वकील पर असंवेदनशील टिप्पणी भी करते नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने भी वीडियो को शेयर किया है।
ये भी पढ़ेंः वैष्णो देवी में BJP का अयोध्या जैसा न हो हाल? 15 हजार आबादी का समाज बनेगा निर्णायक
सोशल मीडिया के युग में हम पर कड़ी नजर
सीजेआई चंद्रचूड़ ने जज की टिप्पणी के बाद स्वतः संज्ञान लेते हुए अटाॅर्नी जनरल आर वेंकटरमणी से कहा कि हम कुछ बुनियादी दिशा-निर्देश तय कर सकते हैं। सोशल मीडिया के इस युग में हम पर कड़ी नजर रखी जा रही है और हमें उसके अनुसार ही काम करना चाहिए। सीजेआई ने आगे कहा कि कर्नाटक हाईकोर्ट के जज की टिप्पणी पर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए पता चला। हम कर्नाटक हाईकोर्ट से अनुरोध करते हैं कि वह हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से निर्देश प्राप्त कर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
ये भी पढ़ेंः भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश! अलकायदा-ISIS से अलर्ट रहे देश, क्या कहती है FATF की चेतावनी?
संबंधित खबरें
NSUI छात्रों के आरोपों पर राहुल गांधी बोले- पुलिस एक्शन के वीडियो बनाएं
9 mins agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
36 mins agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 hr agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
1 hr agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
3 hrs agoLIVE: परविंदर सिंह झोटा मर्डर के आरोपी अश्विनी की दुकान पर भीड़ ने लगाई आग
5 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
7 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
14 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
14 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines