---विज्ञापन---

देश angle-right

‘एक चूक’ से हो गया बड़ा गुनाह! क्या रेप से बचाई जा सकती थीं इजराइली महिलाएं?

Israeli Tourist Gangraped: उत्तरी कर्नाटक में हम्पी के पास एक इजराइली पर्यटक सहित दो महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है, जिसमें सामने आया कि 10 दिन पहले इन आरोपियों ने एक और वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी।

---विज्ञापन---

Israeli Tourist Gangraped: कर्नाटक में दो इजराइली पयर्टक महिलाओं के साथ रेप मामला सामने आया है। उत्तरी कर्नाटक में हम्पी के पास सनापुर झील के किनारे गुरुवार रात इन महिलाओं का रेप किया गया। इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह घटना गुरुवार रात करीब 11:30 बजे की है। इन आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट भी की थी। हाल ही में आरोपियों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ, जिसमें बताया गया कि इन लोगों ने 10 दिन पहले भी चेन स्नेचिंग की कोशिश की थी। अधिकारियों का इस पर कहना है कि अगर उस समय उनकी शिकायत की गई होती, तो इन महिलाओं का रेप नहीं होता।

चेन-स्नेचिंग का मामला

हम्पी के पास एक इजरायली पर्यटक सहित दो महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन आरोपियों ने इस घटना से लगभग 10 दिन पहले चेन-स्नेचिंग की कोशिश की थी। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, एक अधिकारी का इस पर कहना है कि वह चेन-स्नेचिंग नहीं कर पाए। जिससे स्नेचिंग की कोशिश की गई थी, उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की। अगर उन्होंने पुलिस को इस बारे में बताया होता, तो शायद यह घटना (सामूहिक बलात्कार) टाली जा सकती थी। इन आरोपियों को लेकर पुलिस को संदेह है कि सभी वारदात के समय किसी तरह के नशे में हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: चेन्नई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, टूट गया विमान का पिछला हिस्सा! जानें क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला?

गुरुवार रात करीब 11:30 बजे उत्तरी कर्नाटक में हम्पी के पास दो इजराइवी महिलाओं का गैंगरेप किया गया। पहले इस घटना को डकैती के तौर पर दर्ज किया गया था। हालांकि, बाद में पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को गैंगरेप के बारे में बताया। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें से दो की पहचान साई चेतन और मल्लेश के रूप में हुई है, दोनों कोप्पल जिले के गंगावती इलाके के रहने वाले हैं। चेतन और मल्लेश को शनिवार को गिरफ्तार किया था, जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: लड़की होने पर 50 हजार रुपये, लड़के के लिए गाय’, TDP MP ने महिलाओं के लिए इंसेंटिव का किया ऐलान

First published on: Mar 10, 2025 08:59 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola