Karnataka Govt Formation: कांग्रेस सिद्धारमैया को कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुनने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गुरुवार शाम को बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक होगी, जहां सिद्धारमैया को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। बैठक में ही मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
और पढ़िए – किरेन रिजिजू का बदला गया मंत्रालय, अर्जुन राम मेघवाल होंगे देश के नए कानून मंत्री
सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया को सीएम पद मिलेगा, जबकि कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होने वाला है। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विपक्षी नेताओं को निमंत्रण देंगे। सूत्रों ने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस के नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
केपीसीसी चीफ शिवकुमार ने सभी विधायकों को भेजी चिट्ठी
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख शिवकुमार ने सभी विधायकों को पत्र लिखकर आज शाम 7 बजे बेंगलुरू के क्वींस रोड स्थित इंदिरा गांधी भवन में नव-निर्वाचित विधायकों, एमएलसी और सांसदों की बैठक में शामिल होने के लिए कहा है।
और पढ़िए – ओडिशा की पहली, देश की 17वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने अगले मुख्यमंत्री को लेकर जारी राजनीतिक गतिरोध को खत्म करने के लिए बुधवार देर रात तक जुटे रहे। आखिरकार उन्हें इसमें सफलता भी मिली और वे सिद्धारमैया और शिवकुमार के साथ सरकार गठन के लिए आम सहमति पर पहुंचे।
इस बीच, कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई और बैनर भी लगा दिए गए। कांग्रेस ने 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में 135 सीटें जीतीं, जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा को 66 सीटें मिलीं, जबकि जनता दल (सेक्युलर) को 19 सीटें मिलीं। सभी 224 सीटों के लिए एक फेज में 10 मई को वोटिंग हुई ती।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
9 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
10 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
12 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
13 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
13 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
13 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
14 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines