कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार राज्य में नया कानून लाने वाली है। बताया जा रहा है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ के बाद सरकार को नया कानून लाने के लिए मसौदा विधेयक तैयार करना पड़ा है। इस विधेयक पर गुरुवार को कैबिनेट में चर्चा की गई है। इस मानसून सत्र में इस विधेयक को विधानसभा में पेश किया जा सकता है। इस विधेयक में भगदड़ जैसे मामलों में मैनेजमेंट को 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान रखा गया है।
हादसा होने पर मैनेजमेंट होगा जिम्मेदार
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार भीड़ नियंत्रण को लेकर राज्य में नया कानून लेकर आ रही है। राज्य सरकार के मुताबिक, इस विधेयक में क्षेत्र में होने वाले भीड़ वाले कार्यक्रम में अगर कुछ अनहोनी होती है तो इसका जिम्मेदार मैनेजमेंट को माना जाएगा। मैनेजमेंट अनहोनी के बाद विधेयक में तय किए गए नियमों को उल्लंघन करता है तो उसे 3 साल की जेल होगी। साथ ही उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा। फिलहाल इस विधेयक पर राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी की तरफ से किसी भी तरह का बयान नहीं आया है।
4 जून को मची थी भगदड़
बता दें कि 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम में 18 साल बाद आईपीएल का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीम का कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच स्टेडियम के बाद भारी भीड़ होने पर भगदड़ मच गई। इस हादसे में करीब 11 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया था।
विपक्षी दलों ने मांग लिया था इस्तीफा
चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मामले में कर्नाटक में विपक्षी दल भाजपा और जेडी(एस) ने कांग्रेस सरकार को घेर लिया था। दलों ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को इस हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे इस्तीफा मांग लिया था। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने जल्दबाजी में इस कार्यक्रम की तैयारी की थी। योजना के तहत काम न होने पर स्टेडियम में ये हादसा हुआ।
संबंधित खबरें
मार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 hr agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
2 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
4 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
5 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
5 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
6 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
7 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
7 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines