Government Issued Advisory For New Year Celebreation: कर्नाटक राज्य में COVID-19 के नए संक्रमण के बढ़ते मामलों ने स्थानीय प्रशासन को चिंतित कर दिया है, जिसके चलते कर्नाटक कैबिनेट ने समिति की बैठक बुलाई। समिति के द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य करने का फैसला लिया गया है। साथ ही, नए साल के सेलिब्रेशन से बचने की सलाह दी गई है। कर्नाटक कैबिनेट उप-समिति की मंगलवार को अपनी पहली बैठक की। बैठक में बातचीत के बाद एडवाइजरी जारी की गई।
एडवाइजरी के अनुसार नए साल के कार्यक्रमों में कम से कम लोग एकत्रित हों। ज्यादा भीड़ वाले स्थान पर जाने से बचें। कोविड के नियमों का पालन करें। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि सभी को मास्क पहनना अनिवार्य है। 60 वर्ष से अधिक और छोटे बच्चे जब तक आवश्यक कार्य न हो घर पर ही रहें। यदि परिवार के किसी सदस्य में कोविड के हल्के से भी लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं।
यह भी पढ़े: Instagram Love Cheating: 844 किमी. का सफर तय कर बनने चली थी ‘सीमा हैदर’
पीड़ित होम आइसोलेशन में रहे
एडवाइजरी के अनुसार जो भी कोविड से संक्रमित होता है, उन्हें सात दिनों के होम आइसोलेशन में रहना होगा। ज्यादा समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती हों। साथ ही पीड़ित से शारीरिक दूरी बनाकर रखें। बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड को हराने के लिए हम अच्छी तरह से तैयार हैं।
यह भी पढ़े: मुंबई के समुद्र किनारे मछली पकड़ने वाली नाव से गैस लीकेज, 2 की मौत
30,000 कॉर्बेवैक्स टीके खरीदेंगे केंद्र सरकार से
कर्नाटक सरकार केंद्र से 30,000 कॉर्बेवैक्स टीके खरीदेगी। जो लोग अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं उन्हे भी ये टीके लगाएं जाएंगे। वही जिन्होंने कोविड़ की बूस्टर खुराक नहीं ली है। कोवैक्सिन के बाद कॉर्बेवैक्स को हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई द्वारा प्रयोग करके बनाया गया है। यह एक रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन प्रोटीन सब-यूनिट जैब है आपको बता दें कि कॉर्बेवैक्स में हानिरहित एस-प्रोटीन होता है जिसे एक बार प्रतिरक्षा प्रणाली पहचान लेती है, तो यह वायरस से लड़ने के लिए सफेद रक्त कोशिकाओं के रूप में एंटीबॉडी बनाना शुरू कर देती है। कर्नाटक सरकार सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कैम्प लगवाकर फ्लू का टीका भी लगवाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
1 hr agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
1 hr agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
1 hr agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
5 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines