नए साल में चुपके से बढ़ाया बस किराया, कर्नाटक सरकार के नए फार्मूले पर BJP हमलावर

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने बसों का किराया बढ़ा दिया है। मंत्री ने कहा आखिरी बार 2015 में किराए में बढ़ोतरी की गई थी। वहीं बीजेपी ने इस फैसले के विरोध में राज्यव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है।

Karnataka Bus Fare Hike

CM Siddaramaiah

Karnataka Bus Fare Hike: कर्नाटक में अब बसों में सफर करना महंगा हो गया है। कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार ने किराए में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसको लेकर अब बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी शनिवार को सरकार के इस फैसले के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी। बता दें कि कांग्रेस ने महिलाओं के लिए फ्री में बस यात्रा कराने का चुनावी वादा किया था। सरकार ने शक्ति गारंटी स्कीम नाम से योजना की शुरुआत की थी। ऐसे में अब सरकार पर जब आर्थिक बोझ बढ़ गया तो किराए में 15 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की है।

कर्नाटक के कानून एवं संसदीय मंत्री एच के पाटिल ने कहा मंत्रिमंडल ने चार राज्य परिवहन निगमों केएसआरटीसी, एनडब्ल्यूकेआरटीसी, केकेआरटीसी और बीएमटीसी के बस किराए में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि बीएमटीसी का बस किराया 10 जनवरी 2015 को आखिरी बार बढ़ाया गया था, जब डीजल की कीमत 60.90 रुपए प्रति लीटर थी।

मंत्री ने क्या कहा?

मंत्री ने आगे बताया कि शक्ति गारंटी जारी रहेगी। मंत्री ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में शक्ति योजना के लिए 5 हजार 15 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। पाटिल ने कहा राज्य सरकार हर महीने चार निगमों को 417.92 करोड़ रुपये का अनुदान जारी कर रही है। इससे राज्य की आर्थिक सेहत पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा इस बढ़ोतरी के कारण न तो निगम दिवालिया होगा और न ही सरकारी खजाना खाली होगा।

वहीं बीजेपी ने इस फैसल के खिलाफ शनिवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने एक पोस्ट में कहा शक्ति योजना के लिए धन उपलब्ध नहीं करा पाने पर आपने परिवहन कंपनियों को घाटे में ला दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ