हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गर्भवती के शरीर में कपड़ा छोड़ा, 3 फीट लंबा प्राइवेट पार्ट में चिपका था, कर्नाटक के सरकारी अस्पताल की लापरवाही

Staff Nurse Left Cloth inside Woman Stomach: कर्नाटक के सरकारी अस्पताल की स्टाफ नर्स ने डिलीवरी के बाद महिला के पेट में कपड़ा छोड़ दिया। असहनीय दर्द उठने पर मामले का खुलासा हुआ तो जिल सर्जन को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई।

विज्ञापन
असहनीय दर्द उठने पर मामले का खुलासा हुआ।

Staff Nurse Left Cloth inside Woman Stomach: देश के सरकारी अस्पतालों में जहां अव्यवस्थाओं का आलम रहता है, वहीं आए दिन डॉक्टरों और स्टाफ नर्स की लापरवाही सामने आती रहती है। लापरवाही बरतने का ताजा मामला कर्नाटक के कोलार में सामने आया है। स्टाफ नर्स ने डिलीवरी के बाद महिला के शरीर में 3 फीट लंबा कपड़ा छोड़ दिया।

असहनीय दर्द उठने पर जब वह उपचार कराने के लिए प्राइवेट अस्पताल पहुंची तो अल्ट्रासाउंड करने पर पता चला कि उसके शरीर में कपड़ा है। कपड़ा भी महिला के प्राइवेट पार्ट से चिपका हुआ था, जिस वजह से उसे असहनीय दर्द उठा रहा था। महिला के पति ने हंगामा करते हुए सरकारी अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जिला सर्जन डॉ. SN विजयकुमार को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें:चारधाम यात्रा पर हादसे का खौफनाक वीडियो, 6 दिन में 11 श्रद्धालुओं की मौत, यात्रियों के लिए 7 बड़े अपडेट

विज्ञापन

सर्जरी करके निकालना पड़ा कपड़ा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 20 वर्षीय चंद्रिका रामसगरा गांव की रहने वाली हैं। 5 मई को चंद्रिका ने सरकारी SNR अस्पताल में प्रसव कराया, लेकिन 4 दिन बाद उसके पेट में असहनीय दर्द उठा। हालत बिगड़ती देखकर राजेश पत्नी चंद्रिका को प्राइवेट अस्पताल लेकर गया। वहां के डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराया तो प्राइवेट पार्ट में एक कपड़ा चिपका मिला।

राजेश ने डॉक्टर को बताया कि चंद्रिका ने सरकारी SNR अस्पताल में प्रसव कराया था। यह जानने के बाद प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर ने सर्जरी करके कपड़ा निकाल दिया, लेकिन राजेश सरकारी अस्पताल पहुंच गया और वहां के स्टाफ पर आरोप लगाया। पूछताछ में पता चला कि स्टाफ नर्स ने लापरवाही बरती। उसी ने चंद्रिका के शरीर में कपड़ा छोड़ दिया था। यह जानने के बाद राजेश भड़क गया और उसने जिला सर्जन को लिखित शिकायत दे दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:धूप में रखी 4 दिन की नवजात, तड़प-तड़प कर तोड़ दिया दम; UP के डॉक्टर की ‘सलाह’ बनी जानलेवा

टांके लगाते समय छोड़ा था कपड़ा

राजेश ने बताया कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने चीरा लगाने के बाद ब्लीडिंग को रोकने के लिए चंद्रिका के प्राइवेट पार्ट में दवाई लगाई थी, लेकिन जिस कपड़े से क्लीनिंग की और दवाई लगाई, उसे वहीं छोड़ दिया। डॉक्टरों ने चंद्रिका को टांके हटवाते समय इसे हटाने की सलाह दी थी, लेकिन स्टाफ नर्स ने उस पर ध्यान नहीं दिया। उसने कपड़ा हटाया नहीं, जिसका खामियाजा चंद्रिका को भुगतना पड़ा। चंद्रिका 7 मई तक अस्पताल में थी और उसे 17 मई को जांच के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Air India की फ्लाइट में बम की अफवाह, टॉयलेट में टिशू पेपर पर मैसेज मिला, एक-एक कोने और सामान की चेकिंग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola