Karnataka School Girl Death: कर्नाटक से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल में सुबह की प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान गाते वक्त, 10वीं की छात्रा अचानक गिर गई। छात्रा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। घटना बुधवार को चामराजनगर जिले के एक स्कूल में हुई।
मृतक लड़की की पहचान 15 वर्षीय पेलिसा के रूप में हुई, जो निर्मला स्कूल की छात्रा थी। पुलिस ने बताया कि जब सुबह की प्रार्थना हो रही थी तो पेलिसा अचानक जमीन पर गिर पड़ी। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – Girija Tickoo: कौन थी गिरिजा टिक्कू, जिसका नाम जुबां पर लाकर राहुल गांधी पर फट पड़ीं स्मृति ईरानी
माता-पिता की हो चुकी है मौत, हॉस्टल में रहकर करती थी पढ़ाई
पुलिस के मुताबिक, पेलिसा अनाथ थी और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस ने कहा कि उन्हें अभी स्कूल के प्रबंधन और उसके दोस्तों के बयान दर्ज करना बाकी है। पुलिस ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम में पता चलेगा। आगे की जांच जारी है।
हार्ट अटैक से मौत की आशंका
डॉक्टरों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया छात्रा को संभवत: दिल का दौरा पड़ा है। घटना के बाद से स्कूल में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा की मौत के बाद उसके रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
47 mins agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
14 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines