Karnataka Gang Rape Case: बेंगलुरू के कोरमंगला इलाके में दोस्त के साथ बैठी एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, घटना वाले दिन वह अपने दोस्त के साथ पार्क में बैठी थी। इसी दौरान आरोपी जबरन उसे उठा ले गए थे। पुलिस ने मामले में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
साउथ-ईस्ट डिवीजन के डीसीपी सीके बाबा ने शुक्रवार को वारदात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोस्त के साथ पार्क में बैठी लड़की को कुछ लोगों ने जबरन एक कार में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतीश, विजय, श्रीधर और किरण के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, घटना 25 मार्च देर रात की है। लड़की अपने दोस्त के साथ नेशनल गेम्स विलेज पार्क में बैठी थी। इसी दौरान चारों आरोपी वहां पहुंचे और लड़की को जबरन कार में खींच लिया। इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने उसके दोस्त को धमकी दी और लड़की को लेकर वहां से चले गए।
पीड़िता के मुताबिक, जबरन कार में खींचकर ले जाने के बाद आरोपियों ने चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी कार को डोम्लुर, इंदिरानगर, अनेकल और नीस रोड पर ले गए और रात भर उसके साथ रेप किया।
रातभर गैंगरेप के बाद सुबह घर छोड़ा
पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे 26 मार्च की तड़के उसके घर के पास छोड़ गए। सुबह 4 बजे घर पहुंचने के बाद लड़की ने अपने परिजन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
साउथ-ईस्ट डिवीजन के डीसीपी सीके बाबा ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता और आरोपी पास के इलाके में रहते थे। आगे की जांच चल रही है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। मेडिकल रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
7 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
7 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
8 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
9 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
12 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
13 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
14 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
15 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
15 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines