Former Congress MLA Brother Missing: कर्नाटक के मंगलूरु में पूर्व कांग्रेस विधायक मोहिउद्दीन बावा और जेडीएस एमएलसी बी एम फारूक के भाई मुमताज अली की कार क्षतिग्रस्त स्थिति में कोल्लूर ब्रिज के पास मिली है। हालांकि कार में वे नहीं मिले। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। ब्रिज के पास ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
घर से मिली जानकारी के अनुसार मुमताज सुबह 3 बजे घर से निकले थे और उसके दो घंटे बाद यानी ठीक 5 बजे उनकी कार कोल्लूर ब्रिज के पास मिली। मुमताज की कार किसी चीज से टक्कर के कारण आगे से पूरी क्षतिग्रस्त हो गई है।
व्यवसायी को नदी में तलाश रही पुलिस
मामले में मंगलूरु के पुलिस कमिश्नर अनुपम अग्रवाल ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि आज सुबह हमें सूचना मिली कि एक व्यवसायी मुमताज अली की गाड़ी कोल्लूर ब्रिज के पास मिली है, आशंका है कि उन्होंने ब्रिज से पानी में छलांग लगा दी हो। मामले की जांच चल रही है। जांच के अनुसार वे लगभग 3 बजे अपनी कार में घर से निकले थे। लगभग 5 बजे उनकी कार कोल्लूर ब्रिज के पास रुकी। उनकी कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। फिलहाल आगे की जांच जारी है।
ये भी पढ़ेंः किम जोंग या जाॅर्ज सोरोस…किसके साथ डिनर करेंगे एस. जयशंकर? विदेश मंत्री ने दिया जवाब
बेटी ने दी लापता होने की जानकारी
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जब देर तक व्यवसायी मुमताज घर नहीं पहुंचे तो उनकी बेटी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। उनकी बेटी ने गायब होने की सूचना दी। इसके बाद नदी में कूदने की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ और कोस्ट गार्ड की टीमें उनकी तलाश में जुटी है। फिलहाल मामले में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ेंः पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी, सहारनपुर में तनाव; भीड़ ने किया पथराव, नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 hr agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
3 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
5 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
5 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
6 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines