Karnataka Exit Poll: कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग बुधवार को खत्म हो गई। करीब 65 फीसदी मतदान हुआ है। 2018 में 72 फीसदी वोटिंग हुई थी। अब 13 मई को नतीजे आएंगे। हालांकि एक्जिट पोल सामने आ गए हैं। देश के सबसे सटीक, सबसे भरोसेमंद और निष्पक्ष एनालिसिस में न्यूज़ 24-टुडेज चाणक्या स्टेट एनालिसिस ने कर्नाटक में कांग्रेस के जीत की बड़ी भविष्यवाणी की है। कर्नाटक में बहुमत का आंकड़ा 113 है।
इसके बाद नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस हो या भाजपा या जेडीसी सभी अपनी-अपनी जीत की दावेदारी कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने एक्टिज पोल के आंकड़ों को दरकिनार कर दिया है। वहीं, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का दावा है कि कर्नाटक में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनेगी। उन्होंने 100 नहीं 200 फीसदी इसका दावा किया।
आइए जानते हैं किसने क्या कहा?
एक्जिट पोल में बहुत गड़बड़ी: बोम्मई
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हमें 200% विश्वास है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बना रही है। इस बात का कोई सवाल ही नहीं उठता कि कोई इस चुनाव में किंगमेकर की भूमिका अदा करेगा। एक्जिट पोल हड़बड़ी में किए गए हैं जिसमें बहुत सारी गड़बड़ियां है। पिछली बार भी एक्जिट पोल गलत साबित हुए थे और इस बार भी गलत साबित होंगे।
उन्होंने कहा कि हमारी जमीनी सूचना के मुताबिक हम 100% बहुमत ला रहे हैं। असल नतीजे 13 मई को आएंगे और उसी दिन का इंतज़ार करें। एग्जिट पोल 100% सही नहीं होते। आप पिछले चुनावों में देखेंगे तो जितने अधिक मतदाता वोट करने आए उससे हमेशा भाजपा को ही फायदा हुआ है। शहरी इलाकों में लोगों ने अधिक मतदान किया जो भाजपा के लिए सकारात्मक संदेश है।
वहीं, पूर्व सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हम बहुमत हासिल करने वाले हैं और कर्नाटक में सरकार बनाने वाले है।
मेरा अपना 146 प्लस का आंकड़ा: शिवकुमार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं इन (एक्जिट पोल) आकंड़ों को नहीं मानता क्योंकि सब सर्वे अलग आंकड़े दे रहे हैं। मैं अपने 146+ के आंकड़े पर खड़ा हूं। कर्नाटक की जनता को भी कर्नाटक में परिवर्तन चाहिए जो भ्रष्टाचरा से मुक्त हो। कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार विफल हो चुकी है।
कांग्रेस को जनता ने नकार दिया: मंत्री सीएन अश्वथ
कर्नाटक के मंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने कहा कि जनता को गठबंधन की सरकार नहीं चाहिए। उनको एक स्थिर सरकार चाहिए और स्थिर सरकार ही लोगों के हित में काम कर सकती है। लोग डबल इंजन सरकार की तरफ देख रहे हैं और कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। कांग्रेस कभी भी लोगों के मुद्दों पर खड़ी नहीं उतरी है उन्होंने सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति की है।
कांग्रेस बनाएगी सरकार: वीरप्पा मोइली
कर्नाटक के पूर्व सीएम एम वीरप्पा मोइली ने कहा कि राजनीति में मेरे 55 वर्षों के अनुभव के अनुसार कांग्रेस को बहुमत मिलना चाहिए। कर्नाटक में कांग्रेस बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। यहां की जनता वर्तमान सरकार के खिलाफ है और वो इस सरकार को हटाना चाहती है।
अभी मैंने एक्जिट पोल नहीं देखा: प्रियांक खड़गे
कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने कहा कि मैंने अभी एग्जिट पोल के आंकेड़े नहीं देखे लेकिन अगर मैं लोगों की बातों पर विश्वास करूं तो उससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी सरकार बना रही है। हम सरकार बनाने के बहुत करीब हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि एक बार 13 मई को मतगणना हो जाएगी तो हम ही सरकार बनाएंगे।
यह भी पढ़ें: News 24-Today’s Chanakya Analysis: न्यूज़ 24 टुडेज चाणक्य एनालिसिस में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, जेडीएस की उखड़ी जमीन
संबंधित खबरें
'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
19 mins agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
1 hr agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
2 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
3 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
4 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
5 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
5 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
5 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines