Karnataka Elections 2023: शिवमोग्गा से भाजपा विधायक केएस ईश्वरप्पा नहीं लड़ेंगे चुनाव, जेपी नड्डा को भेजी चिट्ठी

KS Eshwarappa

Karnataka Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता केएस ईश्वरप्पा ने कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। शिवमोग्गा के भाजपा विधायक ने एक पत्र में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपने फैसले से अवगत कराया है। उनके चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।

कहा जा रहा है कि हो सकता है कि ईश्वरप्पा की ओर से ये कदम जानबूझकर उठाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की ओर से पिछले महीने संकेत दिया गया था कि उन्हें इस बार पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिया जाएगा।

बता दें कि ईश्वरप्पा का विवादों से पुराना नाता रहा है। पिछले महीने उन्होंने मंगलुरु में एक सभा को संबोधित करते हुए यह कहते हुए विवाद खड़ा कर दिया था कि अज़ान उनके लिए सिरदर्द है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ