Karnataka Elections 2023: कर्नाटक भाजपा की पहली लिस्ट आने के बाद कर्नाटक भाजपा में बगावत दिखने लगा है। छह बार के विधायक और पूर्व सीएम की नाराजगी के बाद पूर्व डिप्टी सीएम ने टिकट काटे जाने के बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी ने अथानी निर्वाचन क्षेत्र से अपना टिकट काटे जाने के बाद विधान परिषद सदस्य और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि मैंने अपना फैसला कर लिया है। मैं भीख का कटोरा लेकर घूमने वालों में से नहीं हूं। मैं एक स्वाभिमानी राजनेता हूं। मैं किसी के बहकावे में आकर काम नहीं कर रहा हूं।
कर्नाटक के पूर्व CM शेट्टार का टिकट कटा, नड्डा से आज होगी मुलाकात
कर्नाटक: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवारों की पहली सूची में शेट्टार का नाम नहीं है। लिस्ट में नाम नहीं होने के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और छह बार के विधायक जगदीश शेट्टार ने कहा कि मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने आज दिल्ली पहुंचूंगा। मुझे उम्मीद है कि सकारात्मक चीजें होंगी। आने वाले दिनों में, पार्टी आलाकमान और राज्य के नेता सब कुछ निर्दिष्ट करेंगे।
विधायकों, नेताओं की नाराजगी पर क्या बोले CM बोम्मई
पार्टी के विधायकों के टिकट काटे जाने पर राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 189 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। लगभग सभी क्षेत्रों में सहमति है। कुछ लोग (सूची से) असहमत हैं और उनसे चर्चा की जाएगी। मैं उनके साथ लगातार संपर्क में हूं। मैंने लक्ष्मण सावदी (राज्य उपाध्यक्ष) से बात की है और उनसे जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेने के लिए कहा है।
बता दें कि केंद्रीय चुनाव समिति की सिफारिश पर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार देर शाम 189 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। सीएम बसवराज बोम्मई शिगगांव विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। 2018 के विधानसभा चुनाव में सीएम बोम्मई ने शिगगांव सीट से 49 फीसदी वोट पाकर जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के कैंडिडेट सैय्यद अजीमपीर खादरी को हराया था। वे 2008 से लगातार तीसरी बार विधायक बने थे।
लिस्ट में सबसे ज्यादा ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट
उम्मीदवारों की सूची भाजपा ने ओबीसी वर्ग को साधने की कोशिश की है। 32 कैंडिडेट ओबीसी वर्ग से हैं। अनुसूचित जाति से 30 और अनुसूचित जनजाति से 16 उम्मीदवार हैं। इन उम्मीदवारों में 9 डॉक्टर, रिटायर्ड आईएएस-आईपीएस, 31 पोस्ट ग्रेजुएट और 8 महिलाओं को टिकट दिया है।
कांग्रेस जारी कर चुकी है 166 उम्मीदवारों की सूची
कर्नाटक में 224 सीटों के लिए 10 मई को वोटिंग होनी है। 13 मई को नतीजे आएंगे। चुनाव संबंधी अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 21 अप्रैल तक पूरे कर लिए जाएंगे। नाम वापसी की अंतिम तारीख 24 अप्रैल को रखी गई है।
कांग्रेस ने यहां दो चरणों में 166 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जबकि जनता दल (सेक्युलर) ने 93 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
1 hr agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
1 hr agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
2 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
2 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
6 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines