Karnataka Election: कर्नाटक में 224 सीटों के लिए 10 मई को वोटिंग होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक के दौरे पर हैं। सोमवार को गृह मंत्री शाह ने सकलेशपुर के अलूर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के 40 फीसदी कमीशन वाले आरोप पर पलटवार किया। शाह ने कहा, ‘अगर उनके पास पुख्ता सबूत है तो वे कोर्ट में जाएं। इस मुद्दे पर न एक भी जांच है न मुकदमा, जनता किस प्रकार ऐसे निराधार आरोप पर विश्वास करेगी? जनता विश्वास नहीं करेगी।
दरअसल, राहुल गांधी ने विजयपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार हिंदुस्तान में सबसे भ्रष्ट सरकार है। ये जो भी काम करते हैं, उसके बदले 40% कमीशन लेते हैं। वही पैसा पिछली सरकार के विधायकों को खरीदने के लिए इस्तेमाल किया गया। क्या पीएम बताएंगे कि गोवा, एमपी, कर्नाटक, पूर्वोत्तर में विधायकों की खरीद पैसे का क्या स्त्रोत था?
यह भी पढ़ें: बीजेपी को जीरो बनाना है, नीतीश-तेजस्वी से मुलाकात के बाद बोलीं ममता बनर्जी, विपक्षी एकता के लिए दिया सुझाव
राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि पहली बार ठेकेदार संघ ने प्रधानमंत्री जी को चिट्ठी लिखी कि कर्नाटक में 40% कमीशन लिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी ने चिट्ठी का जवाब नहीं दिया। और फिर प्रधानमंत्री मंच पर जाकर कहते हैं कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा हूं।
कांग्रेस को मिलेगी करारी हार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस का जातीवादी चरित्र है। भाजपा लिंगायत, वोक्कालिगा, SC/ST सबको साथ में लेकर आगे बढ़ रही है। जनता भाजपा को चुनने जा रही है। कांग्रेस को निश्चित ही करारी हार मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
3044 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
कर्नाटक में 10 मई को 224 सीटों के लिए वोटिंग होगी। 13 मई को नतीजे आएंगे। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने 3044 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र को सही पाया है। कुल 4989 नामांकन दाखिल किए गए थे।
और पढ़िए – शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का निधन, सबसे कम्र में बने थे पंजाब के मुख्यमंत्री
तीन प्रमुख पार्टियों के इतने उम्मीदवार
बीजेपी- 219
कांग्रेस- 218
जेडीएस- 207
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
4 mins ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
7 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
8 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
9 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
11 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
21 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines