Karnataka Election results: कांग्रेस के टिकट पर कर्नाटक चुनाव लड़ रहे जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा सीट से काफी पिछड़ गए हैं। दोपहर डेढ़ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा के महेश तेंगिंकाई फिलहाल 35570 वोट के अंतर से आगे चल रहे थे। बता दें कि 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। राज्य में 10 मई को मतदान हुआ था।
चुनाव आयोग की ओर से सुबह 9:45 बजे साझा किए गए रुझानों के अनुसार, जगदीश शेट्टार भाजपा के महेश तेंगिनाकाई से 2,500 मतों से पीछे चल रहे थे। जगदीश शेट्टार ने भाजपा से टिकट से वंचित होने के बाद अप्रैल में बीजेपी से नाता तोड़ लिया। भाजपा से अलग होने के समय उन्होंने कहा था कि वे अपमानित महसूस कर रहे हैं।
शेट्टार के पक्ष में सोनिया गांधी ने की थी जनसभा
जगदीश शेट्टार के पक्ष में सोनिया गांधी ने हुबली-धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित किया था। सोनिया गांधी के संबोधन के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने उनकी आलोचना करते हुए कहा था कि मैडम आपसे ये उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि पूर्व में संघ के प्रचारक रहे शेट्टार के जनसमर्थन में सोनिया गांधी को जनसभा नहीं करना चाहिए था।
राज्य में सरकार बनाने के लिए जादुई संख्या 113 को सुरक्षित करने के लिए एक पार्टी या गठबंधन की आवश्यकता होती है। निवर्तमान विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 116 विधायक हैं, उसके बाद कांग्रेस के 69 और जनता दल सेक्यूलर के पास 29 विधायक हैं।
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
43 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
5 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
7 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
9 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines