---विज्ञापन---

देश angle-right

Karnataka Election results: हॉट सीट हुबली-धारवाड़ सेंट्रल का क्या है हाल? भाजपा के बागी जगदीश शेट्टार हैं कांग्रेस प्रत्याशी

Karnataka Election results: कांग्रेस के टिकट पर कर्नाटक चुनाव लड़ रहे जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा सीट से काफी पिछड़ गए हैं। दोपहर डेढ़ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा के महेश तेंगिंकाई फिलहाल 35570 वोट के अंतर से आगे चल रहे थे। बता दें कि 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए मतगणना शनिवार सुबह […]

---विज्ञापन---

Karnataka Election results: कांग्रेस के टिकट पर कर्नाटक चुनाव लड़ रहे जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा सीट से काफी पिछड़ गए हैं। दोपहर डेढ़ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा के महेश तेंगिंकाई फिलहाल 35570 वोट के अंतर से आगे चल रहे थे। बता दें कि 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। राज्य में 10 मई को मतदान हुआ था।

चुनाव आयोग की ओर से सुबह 9:45 बजे साझा किए गए रुझानों के अनुसार, जगदीश शेट्टार भाजपा के महेश तेंगिनाकाई से 2,500 मतों से पीछे चल रहे थे। जगदीश शेट्टार ने भाजपा से टिकट से वंचित होने के बाद अप्रैल में बीजेपी से नाता तोड़ लिया। भाजपा से अलग होने के समय उन्होंने कहा था कि वे अपमानित महसूस कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

शेट्टार के पक्ष में सोनिया गांधी ने की थी जनसभा

जगदीश शेट्टार के पक्ष में सोनिया गांधी ने हुबली-धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित किया था। सोनिया गांधी के संबोधन के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने उनकी आलोचना करते हुए कहा था कि मैडम आपसे ये उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि पूर्व में संघ के प्रचारक रहे शेट्टार के जनसमर्थन में सोनिया गांधी को जनसभा नहीं करना चाहिए था।

राज्य में सरकार बनाने के लिए जादुई संख्या 113 को सुरक्षित करने के लिए एक पार्टी या गठबंधन की आवश्यकता होती है। निवर्तमान विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 116 विधायक हैं, उसके बाद कांग्रेस के 69 और जनता दल सेक्यूलर के पास 29 विधायक हैं।

---विज्ञापन---
First published on: May 13, 2023 01:40 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola